एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस के सिपाही ने चुराई होमगार्ड जवान के राइफल की 30 गोली, फिर किया ये काम

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब होमगार्ड जवान ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि सिपाही अखिलेश पासवान चोरी वाले रात थाने पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर बक्सर जिला स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी: आमतौर पर पुलिस जनता को चोरों से बचाने के लिए होती है. चोरों को गिरफ्तार करने के लिए होती है. लेकिन बिहार के सीतामढ़ी जिले में खुद बिहार पुलिस का एक सिपाही ही चोर निकला. इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि सिपाही ने चोरी भी किसी और का सामान नहीं पुलिस जवान का ही सामान किया. पुलिस महकमें के लिए इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?

मिली जानकारी अनुसार जिले में तैनात बिहार पुलिस के अखिलेश पासवान नामक सिपाही ने पुलिस की वर्दी को दागदार किया है. इस सिपाही ने एससी/एसटी थाने के होमगार्ड जवान के राइफल की 30 कारतूस की चोरी कर ली और एक अपराधी के हाथों 4 गोली बेच भी दी. बता दें कि सिपाही अखिलेश ने उक्त थाने में रात में पहुंच कर होमगार्ड जवान राधेश्याम मिश्रा के राइफल की 30 गोलियां चोरी कर ली थीं. साथ ही डुमरा थाना के विश्वनाथपुर गांव निवासी मुकेश यादव के हाथों चार गोली बेच दी थी.

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब होमगार्ड जवान ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि सिपाही अखिलेश पासवान चोरी वाले रात थाने पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर बक्सर जिला स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी पुलिस ने उसके पास से 22 जिंदा कारतूस भी बरामद किया. वहीं अखिलेश की निशानदेही पर मुकेश कुमार के पास से भी पुलिस ने 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है.

बता दें कि डुमरा थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर इस पूरे कांड का उद्भेदन किया. इस संबंध में उन्होंने बताया कि गोली चोरी के बाद से लगातार पुलिस इस पूरे मामले के उद्भेदन के लिए प्रयास कर रही थी, ऐसे में आज यह सफलता हाथ लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget