एक्सप्लोरर

Bihar Police Constable Admit Card 2023: इस तारीख को होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

CSBC Constable Admit Card 2023: लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को उनके क्रमांक के अनुसार शीट मिलेगी. जान लें पूरी डिटेल्स.

पटना: केंद्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है. बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस एवं बिहार सरकार की अन्य इकाइयों में सिपाही की 21,391 पदों पर बहाली होनी है. इसके लिए लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है. 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2023 को लिखित परीक्षा होगी. दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी. पहली पाली 10 से 12 बजे तक होगी. दूसरी पाली का समय 3 से 5 बजे तक है. दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा.

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ई-प्रवेश पत्र को चयन पार्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है. 11 सितंबर को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. सभी अभ्यर्थियों को वेबसाइट से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड या किसी अन्य फोटो पहचान पत्र को रखना होगा. अगर प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो दो महीने पहले की खींची हुई दो तस्वीर भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है.

परीक्षा के लिए 37 जिलों में बनाए गए 529 परीक्षा केंद्र

21,391 पदों पर भर्ती के लिए 20 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 के बीच आवेदन करने करना था. लगभग 18 लाख आवेदन किए गए हैं. लिखित परीक्षा के लिए 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. चयन पर्षद ने सभी डीएम को सभी  529 केंद्रों पर जैमर लगाने और परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के साथ फोटोग्राफी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

ओएमआर शीट से होगी परीक्षा

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को उनके क्रमांक के अनुसार शीट मिलेगी. केंद्रीय चयन पर्षद ने वेबसाइट पर भी ओएमआर शीट का सैंपल उपलब्ध कराया है. अभ्यर्थियों को इस पर अभ्यास करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में गोली लगने से युवक की मौत, हथियार लेकर बाइक पर पीछे बैठा था उसका दोस्त, एक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget