एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में आरजेडी MLA, MLC की गाड़ियों का कटा चालान, ट्रैफिक एसपी ने कहा- इन्होंने ही बनाया है कानून

Patna Traffic: ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरजेडी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई. आरजेडी विधायकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये एक्शन सिर्फ आरजेडी नेताओं पर क्यों?

Issued challan For Vehicles Of RJD MLA: पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान आज 19 सितंबर को राजधानी की सड़कों पर एक्शन में दिखे. उन्होंने आरजेडी कार्यालय पहुंचे कई आरजेडी नेताओं की गाड़ियों का चालान काटा. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरजेडी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई और आरजेडी नेता में काफी गुस्से में दिखे. वहीं ट्रैफिक एसपी ने कहा कि कानून सबके लिए है और कानून इन माननीयों ने ही बनाया है. इसलिए गाड़ी किसी की भी हो, नियम तोड़ने वालों का चालान तो कटेगा ही.

नेताओं की गाड़ियों का कटा चालान 

दरअसल गुरुवार को तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय से आरजेडी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के विधायक और नेता आरजेडी कार्यालय पहुंचे थे. उसी समय आयोजित कार्यक्रम के दौरान हड़कंप मच गया. पता चला कि ट्रैफिक एसपी ने कार्यक्रम में शामिल होने आए आरजेडी नेताओं की गाड़ियों का चालान काटना शुरू कर दिया है. पटना के नए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान खुद सड़क पर उतर आए और आरजेडी कार्यालय के बाहर खड़ी नेताओं की गाड़ियों का ऑन द स्पॉट चालान काटना शुरू कर दिया.

इस दौरान ट्रैफिक एसपी ने विधायकों और एमएलसी की गाड़ियों को भी नहीं बख्शा और खुद ही वहां मौजूद पुलिस अफसरों को गाड़ियों के आगे लगे नेम प्लेट का कवर हटाकर चालान काटने का निर्देश दिया. एक के बाद एक कई विधायकों और एमएलसी की गाड़ियों का चालान काटा गया. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरजेडी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई. वहीं ट्रैफिक एसपी ने कहा कि ये कार्रवाई आम लोगों की शिकायत पर की जाती है, आगे भी बेतरतीब गाड़ियां देखी गईं तो ऐसी ही कार्रवाई होगी. 

'नियम तोड़ने वालों का चालान जरूर कटेगा'

ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान का कहना था कि कानून सबके लिए एक है. इसलिए गाड़ी किसी की भी हो, नियम तोड़ने वालों का चालान जरूर कटेगा. इसको लेकर आरजेडी में काफी गुस्सा दिखा. आरजेडी नेताओं का कहना है कि जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के बाहर भी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि ये कार्रवाई सिर्फ आरजेडी नेताओं की ही गाड़ियों पर क्यों? उन्होंने कहा कि चालान बीजेपी और सीएम नीतीश के कहने पर काटा गया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: ओवैसी के MLA ने दी कांग्रेस विधायक को जहर खाने की सलाह, क्यों की अमेरिकी महिलाओं की बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget