एक्सप्लोरर

'राम मंदिर मोदी और भाजपा का नहीं है, हम भी सनातनी हैं, जाएंगे कोई रोक लेगा?'- मीसा भारती

RJD Candidate Misa Bharti: मीसा भारती ने अयोध्या राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि समय निकालकर हम लोग राम जी के दर्शन में जाएंगे कोई रोक लेगा क्या?

Lok Sabha Elections 2024: पटना के मसौढ़ी पहुंची आरजेडी की पाटलिपुत्र उम्मीदवार मीसा भारती (Misa Bharti) ने सोमवार (08 अप्रैल) को अयोध्या राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि जो राम मंदिर बना है वो मोदी जी और भाजपा का थोड़े ही है. उन्होंने कहा कि हम भी सनातनी हैं. पूजा करते हैं. हम लोग व्यस्त हैं. समय निकालकर हम लोग राम जी के दर्शन को जाएंगे कोई रोक लेगा क्या?

सीएम नीतीश कुमार पर कही ये बात

नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री के पैर छूने के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि "यह कोई तकलीफ की बात नहीं है. हमारे संस्कार हैं. अब देखने की बात होगी कि प्रधानमंत्री क्या नीतीश कुमार से बड़े हैं या छोटे हैं. यह देखना पड़ेगा. इसकी जानकारी मुझे नहीं है, इसकी जानकारी लेकर के मैं जरूर कुछ बताऊंगी". 

'प्रधानमंत्री सिर्फ परिवारवाद पर भाषण देते हैं'

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट को लेकर मीसा भारती ने कहा कि कोई भी चुनाव टॉप होता है. कहीं भी चुनाव होता है तो बहुत सारे उम्मीदवार होते हैं, लेकिन हमलोगों ने काम करके दिखाया है. हमलोगों के पास मुद्दे हैं. बिहार के लिए हमेशा लड़ते आए हैं बेरोजगारों को रोजगार देकर दिखाया है. मीसा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को दो बार मौका मिला प्रधानमंत्री जी ने क्या कार्य किया है प्रधानमंत्री आकर के भाषण देते हैं और सिर्फ परिवारवाद पर भाषण देते हैं.

हमारे पास किसानों का मुद्दा है- मीसा

रविवार को मुजफ्फरपुर में हुई महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर उन्होंने कहा कि कोई भी अभी तक वहां नहीं गया, तो यह संवेदनशील संस्कार हैं. जनता को इनसे कोई उम्मीद नहीं है. हमारे पास किसानों का मुद्दा है. एमएसपी लागू करेंगे किसानों की आय जो है दुगनी करेंगे. गरीब महिलाओं को 1,00,000 की सहयोग राशि दे रहे हैं. हम लोग 30 लाख रोजगार सृजन करने जा रहे हैं.  

रामकृपाल यादव पर साधा निशाना

साइबेरियन पक्षी के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि रामकृपाल यादव क्या थे? वह भी तो राष्ट्रीय जनता दल में थे. नेता चुनाव के समय दल बदल लेते हैं. रामकृपाल यादव से ही पूछ लीजिएगा कौन सा नाम दिया जाए. समस्तीपुर नवादा और जमुई में कौन सा पक्षी गया है? हम तो उस क्षेत्र की बहू हैं. 

ये भी पढ़ेंः मीसा भारती का बड़ा बयान, कहा- '...BJP के कई नेता जेल में होंगे बंद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget