एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'मैं डरने वाला नहीं, 26 के बाद...' कार्यालय पर छापेमारी के बाद मीडिया के सामने भावुक हुए पप्पू यादव

Lok Sabha Elections: पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने उनके कार्यालय में हुई छापेमारी के बाद बड़ा बयान दिया है. कहा 26 और 4 जून के बाद या तो पप्पू यादव रहेगा या सरकार.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार अगर सबसे ज्यादा किसी सीट की चर्चा है तो वो पूर्णिया सीट है, जहां से पूर्व सांसद पप्पू यादव कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए खड़े हो गए हैं. उनका आरोप है कि नीतीश सरकार लगातार उन्हें परेशान कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार (11 अप्रैल) को उनके कार्यालय पर छापा भी पड़ा. इसे पप्पू यादव ने सरकार की साजिश बताया हे. 

मीडिया के सामने भावुक हुए पप्पू 

पप्पू यादव मीडिया के सामने भावुक हो गए और साफ तौर पर कहा कि साजिश के तहत उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उनकी प्रचार गाड़ी को कार्यकर्ता सजा रहे थे, इसी बीच पुलिस उनके कार्यालय में पहुंच गई, जानकारी मिलने के बाद पप्पू यादव कार्यालय पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों से जानने की कोशिश की कि किस बिना पर छापेमारी की जा रही है. उनकी 4-5 गाड़ी है सभी का लाइसेंस मिला हुआ है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) April 11, 2024

'मैं मरूंगा या पूर्णिया जिंदा रहेगा'

मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव यादव ने कहा कि "मेरी जान को खतरा है, जिस दिन हमने कांग्रेस जॉइन किया था, उसी दिन हमारी सुरक्षा हटा ली गई. बिना किसी ऑर्डर के सभी पार्टी की गाड़ियां चल रही हैं और मेरे कार्यालय आ गए. इससे बड़ा गलत रवैया क्या होगा. दो ही बात होगी या तो मैं मरूंगा या पूर्णिया जिंदा रहेगा. मैं डरने वाला तो मैं हूं नहीं 26 अप्रैल तक मैं चुनाव आयोग की बात मानूंगा. 26 के बाद और 4 जून के बाद या तो पप्पू या तो सरकार".  

पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लिखा कि "कितना नीचे गिरेगी सरकार. पूर्णिया के बेटे को और कितना परेशान करेगी? जनता जवाब देगी! बीजेपी-जदयू की सरकार का हार का डर अच्छा लगा! मुझे Y श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए इनके पास पुलिस बल नहीं है. छापा मारने सैकड़ों पुलिस भेज दिया."

ये भी पढ़ेंः Pappu Yadav: पप्पू यादव के कार्यालय पहुंची पुलिस, गाड़ी की जांच की, पूर्व सांसद भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget