एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की लापरवाही, 4 दिन का नवजात PMCH से हुआ गायब

New Born Baby Stolen In PMCH: बिहार का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. पीएमसीएच के प्रसूति विभाग से एक नवजात की चोरी हो गई.

New Born Baby Stolen: बिहार के पीएमसीएच प्रबंधन की लापरवाही से प्रसूति विभाग से मंगलवार (14 मई) की सुबह एक नवजात की चोरी हो गई. घटना के बाद हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया.सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. 

प्रसूति के लिए हाजीपुर से आई थी महिला

बताया जा रहा है कि हाजीपुर की रहने वाली महिला सिंधु कुमारी ने बीते 4 मई को एक नवजात शिशु को प्रसूति विभाग में जन्म दिया था. बच्चा जैसे ही जन्म लिया तो नवजात की मां को आईसीयू में भर्ती कराया गया. वहीं मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे दुधमुंहे बच्चे की चोरी हो गई. इस घटना के बाद पीएमसीएच में हड़कंप मच गया.

पूरी घटना पीएमसीएच के सीसीटीवी  में कैद

आनन-फानन में प्रसूति विभाग में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें देखा जा रहा है कि इलाजरत पीड़िता के बगल के ही बेड पर की महिला नवजात को लेकर चलती बनी. वहीं पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 12 दिन पहले वैशाली की महिला ने बच्चे को जन्म दिया था और मंगलवार को बच्चे की चोरी हो गई.

जानकारी मिलते ही पीएमसीएच टीओपी प्रभारी राजू दूबे और पीरबहोर थानेदार अब्दुल हलीम मौके पर पहुंचे. पूछताछ के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की जांच की. सीसीटीवी में एक महिला बच्चे को ले जाते दिखाई दी, जो महिला शलवार-सूट पहने हुए है और मुंह पर मास्क भी लगाए है. थनाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कहा कि महिला गेट नंबर 2 से बच्चे को लेकर फरार हुई है, पुलिस महिला और नवजात को जल्द ही तलाश कर लेगी.

पहले भी हो चुकी है बच्चा चोरी की घटना 

इस घटना से पीएमसीएच प्रसाशन एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. बता दें कि पिछले साल भी बच्चे की चोरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करीब 1 महीने के बाद बच्चे को कदमकुआं थाना अंतर्गत सीडीए बिल्डिंग से बरामद किया था. अब देखना यह होगा कि इस बच्चे को कब तक पुलिस बरामद कर पाती है और पीएमसीएच प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जब पटना में ठेले पर मुकेश सहनी के साथ गोलगप्पे खाने पहुंच गए तेजस्वी यादव, देखिए फिर क्या हुआ?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
अनंत सिंह के निष्कासन पर RJD का तंज, बोली- गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर CM सम्राट की दो टूक, 'तुरंत…'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget