एक्सप्लोरर

गोपाल खेमका की हत्या के लिए किसने दी सुपारी? शूटर उमेश के बाद मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में लाखों रुपये की सुपारी देने की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि पुलिस आज (मंगलवार) इस पूरे मामले का खुलासा कर देगी.

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड का आज (मंगलवार) पर्दाफाश हो सकता है. इस मामले में पुलिस की जांच लगभग पूरी हो गई है. शूटर उमेश को बीते सोमवार (07 जुलाई, 2025) को स्पेशल टीम ने पटना सिटी के इलाके से गिरफ्तार किया था. अब कांड का मास्टरमाइंड और सुपारी देने वाला भी पुलिस के हाथ लग चुका है. उसकी गिरफ्तारी हो गई है. उसका नाम अशोक बताया जा रहा है.

अशोक पहले दुकान में सरिया बेचता था. अब वह बड़ा बिल्डर है. हो सकता है अशोक के पीछे कोई और भी हो, पुलिस लगातार इस दिशा में भी जांच कर रही है. शूटर उमेश की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात पुलिस की एक टीम ने पटना के छज्जू बाग स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की. कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात सामने आई है.

अपार्टमेंट के एक फ्लैट (601 नंबर) का ताला तोड़ने के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को बुलाया था, लेकिन ताला नहीं टूट पाया. छापेमारी के दौरान मौके पर उदयगिरी पहुंचीं सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा ने खुलकर मीडिया से कुछ नहीं कहा लेकिन कुछ लोगों के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि उन्होंने जरूर की.

लाखों रुपये में सुपारी देने की सामने आई बात

पूरे मामले में लाखों रुपये की सुपारी देने की बात सामने आई है. इस केस में दर्जनभर से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है. पुलिस की टीम बेऊर जेल तक जाकर पूछताछ कर चुकी है. माना जा रहा है कि पुलिस आज (मंगलवार) इस पूरे मामले का खुलासा कर देगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है.

पिस्टल के साथ स्कूटी और कारतूस बरामद

दूसरी ओर शूटर उमेश के पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस मिला है. कपड़ा जो पहने हुए था वह भी बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद जब सीसीटीवी फुटेज से शूटर के चेहरे का मिलान किया गया तो वह उमेश ही निकला. बताया जा रहा है कि शूटर के पास से कुछ नकद रुपये भी मिले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget