एक्सप्लोरर

बिहटा हवाई अड्डे का सपना जल्द होगा पूरा, DM ने दिया दो दिनों के अंदर जमीन का प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश

DM Chandrashekhar Singh: डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल इन्क्लेव का निर्माण जनहित की एक महत्वपूर्ण परियोजना है. इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.

Bihta Airport News: किसी भी मौसम में कोई भी एयरक्राफ्ट लैण्ड करने के लिए बिहटा हवाई अड्डे पर बनाए जाने वाले रनवे के लिए अभी और जमीन की जरूरत है. उसके लिए अब और अधिक भूमि उपलब्ध  कराने के लिए डीएम ने दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बीते मंगलवार को समीक्षा बैठक की.

भूमि उपलब्ध कराने के लिए बहु-सदस्यीय टीम का गठन

उन्होंने कहा कि सिविल इन्क्लेव के विस्तार के लिए 190.50 एकड़ भूमि की उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में ही एक बहु-सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. इसमें ADM, भूमि प्रबंधन के सहायक महाप्रबंधक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दानापुर भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहटा अंचल अधिकारी तथा बिहटा नगर कार्यपालक पदाधिकारी सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं. इस दल के जरिए स्थल का भ्रमण करते हुए भूमि उपलब्ध कराने के लिए सभी विकल्पों का विस्तृत अध्ययन किया गया है .

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल इन्क्लेव का निर्माण जनहित की एक महत्वपूर्ण परियोजना है. इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. राज्य सरकार के निदेश के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी मौसम में कोई भी एयरक्राफ्ट लैण्ड कर सके इसके लिए रनवे की लंबाई 8,000 फीट से बढ़ाकर 12,000 फीट किया जाना है. इसके लिए 400 मीटर लंबी तथा 1,500 मीटर चौड़ी भूमि की आवश्यकता है.

इसके लिए 190.50 एकड़ भूमि की खोज की जा रही है. इसके लिए समिति के जरिए सभी स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित किया गया है. समिति को दो दिनों के अंदर भूमि चयन के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया है. इसके बाद इसे सक्षम प्राधिकार को भेजा जाएगा. उसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडियन एयरफोर्स के जरिए तकनीकी सर्वे एवं मूल्यांकन किया जाएगा .

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने डीएम को बताया कि सिविल इन्क्लेव निर्माण अंतर्गत मौजा विशंभरपुर में रकबा 8 एकड़ की अतिरिक्त भूमि के भू-अर्जन की कार्रवाई तेजी से प्रक्रियाधीन है. 28 सितम्बर को अधिसूचना का प्रकाशन किया गया था. प्राप्त आपत्तियों की विधिवत सुनवाई कर निर्धारित समय-सीमा के बाद अधिघोषणा का प्रकाशन करते हुए दिसम्बर माह में दखल-कब्जा दे दिया जाएगा.

बिहटा एयरपोर्ट के लिए पूर्व में 108 एकड़ जमीन उपलब्ध

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य के अधिकारियों को कहा कि बिहटा एयरपोर्ट के लिए पूर्व में ही 108 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया जा चुका है. 8 एकड़ अतिरिक्त भूमि भी उपलब्ध कराई जा रही है. टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य समय से शुरू हो जायेगा. इसके लिए निविदा की प्रक्रिया सहित अन्य कार्य नियमानुसार शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि लगभग 191 एकड़ जमीन खोजने की प्रक्रिया के कारण टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी. दोनों समानांतर रूप से चलता रहेगा. 

ये भी पढ़ेंः Darbhanga AIIMS: PM मोदी का पैर छूने के लिए फिर झूक गए सीएम नीतीश, प्रधानमंत्री ने तुरंत रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget