एक्सप्लोरर

Haryana Election Results: 'परिणाम से सीख नहीं ली तो...', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर क्या बोले सांसद तारिक अनवर?

Tariq Anwar Reaction on Haryana Results: सांसद तारिक अनवर ने कहा कि बिहार में भी कांग्रेस को काम करना पड़ेगा. एक साल बाद चुनाव है. अगर हम गठबंधन में चुनाव लड़ते हैं तो संगठन को मजबूत करना होगा.

Congress MP Tariq Anwar: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट ने कांग्रेस को हैरान कर दिया है. 37 सीटों पर कांग्रेस सिमट गई जबकि भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली है. इसके साथ ही अब तीसरी बार बीजेपी की यहां सरकार बनने जा रही है. इस बीच कांग्रेस हार को लेकर मंथन भी कर रही है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस हार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. बीते बुधवार (09 अक्टूबर) को उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि अगर परिणाम से सीख नहीं ली तो झारखंड और महाराष्ट्र में परिणाम बुरे होंगे.

तारिक अनवर ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस जीत रही थी, लेकिन परिणाम उल्टे आए. उससे हमने सबक नहीं लिया. अब आत्ममंथन करने की जरूरत है कि कहां हम में कमी थी. संगठन की कमजोरी रही या चुनाव अभियान में कमी रही. हाईकमान को इस पर ध्यान देने की जरूरत है और वर्किंग कमेटी के साथ बैठकर चर्चा करने की आवश्यकता है.

बिहार में भी कांग्रेस को करना पड़ेगा काम: तारिक

तारिक अनवर ने कहा कि हार का एक कारण ईवीएम भी है क्योंकि भारत के अलावा किसी भी देश में ईवीएम का प्रयोग चुनाव के लिए नहीं होता है. उन्होंने कहा कि बिहार में भी कांग्रेस को काम करना पड़ेगा. एक साल बाद बिहार में चुनाव है. अगर हम गठबंधन में चुनाव लड़ते हैं तो संगठन को मजबूत करना होगा. जो उम्मीदवार हैं उनका अभी से चयन करना होगा.

तारिक अनवर ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस को बिहार में एकजुट होने की जरूरत है. अगर कांग्रेस एकजुट नहीं हुई तो बिहार में इसका असर पड़ेगा. बता दें कि 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव है. मुकाबला कड़ा होने वाला है क्योंकि एक और पार्टी जन सुराज की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में देखना होगा कि नतीजा क्या कुछ निकलकर आने वाला है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: जन सुराज से 2025 में चुनाव लड़ेंगे मनोज भारती? बताया पार्टी का विजन, कहा- 'हमारी लड़ाई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget