एक्सप्लोरर

बिहार: तेजस्वी को पटना प्रशासन ने नहीं दी गांधी मूर्ति के पास संकल्प लेने की अनुमति, नियमों का दिया हवाला

पटना डीएम कुमार रवि ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सौ लोगों के साथ गांधी मैदान के अंदर जाने की अनुमति मांगी थी. गांधी मैदान के अंदर इतने लोगों को एक साथ जाने के लिए मैदान बुक कराने का नियम है. अगर वह पांच दस लोगों के साथ गांधी मूर्ति पर संकल्प लेना चाहें तो प्रशासन उनकी सहायता करेगा.

पटना: किसान विरोधी कानून के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के नेता आज पटना में धरना प्रदर्शन करने वाले थे. प्रदर्शन के लिए सभी नेता सुबह गांधी मैदान में एकत्रित हुए थे. हालांकि, धरना प्रदर्शन से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष संकल्प लेने वाले थे, लेकिन पटना जिला प्रशासन ने उन्हें इस बात की अनुमति नहीं दी. वहीं, कई नेताओं को मैदान बाहर निकाल दिया.

इस संबंध में पटना डीएम कुमार रवि ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सौ लोगों के साथ गांधी मैदान के अंदर जाने की अनुमति मांगी थी. गांधी मैदान के अंदर इतने लोगों को एक साथ जाने के लिए मैदान बुक कराने का नियम है. अगर वह पांच दस लोगों के साथ गांधी मूर्ति पर संकल्प लेना चाहें तो प्रशासन उनकी सहायता करेगा.

दरअसल, तेजस्वी यादव ने गांधी मूर्ति के पास संकल्प लेने के लिए मैदान के अंदर जाने के लिए आवेदन दिया था. लेकिन, उन्होंने अपने साथ सौ लोगों को ले जाने की अनुमति मांगी थी और ऐसा करने के लिए मैदान बुक कराना पड़ता है.

मालूम हो कि कोरोना काल की वजह से गांधी मैदान इन दिनों सुबह पांच बजे से नौ बजे तक मॉर्निंग वॉक के लिए खुलता है. उसके बाद अनुमति के बाद ही प्रवेश की इजाजत होती है.

मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने कल कहा कि अगर नए कृषि विधेयक किसानों के पक्ष में है तो सरकार MSP को अनिवार्य रूप से लागू क्यों नहीं करती ? हम पूर्णत: किसानों के साथ खड़े है, आगे भी रहेंगे. किसानों को फसल का उचित दाम और न्याय दिलाने के लिए कल सुबह 10 बजे से गांधी मैदान पटना में गांधी मूर्ति के सामने संकल्प लेंगे.

तेजस्वी ने कहा था कि तेल, रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे, बंदरगाह, बीएसएनएल, एलआईसी बेचने के बाद भाजपा सरकार अब किसानों की ज़मीन भी पूंजीपतियों के हाथों बेचने पर तुली है. मोदी सरकार कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण करने को आतुर है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: कैमूर में बस ने उत्पाद विभाग कर्मी को रौंदा, वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हादसा बिहार: विवादों में घिरीं नीतीश सरकार की मंत्री शीला मंडल, वीर कुंवर सिंह को लेकर दिया था विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget