एक्सप्लोरर

बिहार: कैमूर में बस ने उत्पाद विभाग कर्मी को रौंदा, वाहन चेकिंग के दौरान हुआ हादसा

मृतक मुकेश कुमार अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी परिवहन विभाग द्वारा एक बस को कागजात में कुछ कमी होने पर रोका गया, जिसके बाद कर्मी बस को जब्त कर यार्ड में ले जाने लगे. इसी दौरान भागने के चक्कर में बस ने उन्हें रौंद दिया.

कैमूर: बिहार के कैमूर में शनिवार को सड़क हादसे में उत्पाद विभाग कर्मी की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भागने के चक्कर में बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. दरअसल, जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग द्वारा सूबे में शराबबंदी को लेकर यूपी सहित अन्य राज्यों से वैसी शराब की गाड़ियां जिन्हें झारखंड और बंगाल सहित अन्य राज्यों में जाना होता है, उन गाड़ियों में यूपी-बिहार बॉर्डर पर उत्पाद विभाग द्वारा डिजिटल लॉक लगाया जाता है.

यह लॉक शराब की गाड़ी के गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद ही खुलता है. इसी काम में लगे मृतक मुकेश कुमार अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी परिवहन विभाग द्वारा एक बस को कागजात में कुछ कमी होने पर रोका गया, जिसके बाद कर्मी बस को जब्त कर यार्ड में खड़ी करने के लिए ले जाने लगे. इसी दौरान भागने के चक्कर में बस ने मुकेश को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हालांकि, घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया.

वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने मृतक मुकेश कुमार के शव को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भी कर्मी के मौत की पुष्टि की.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: विवादों में घिरीं नीतीश सरकार की मंत्री शीला मंडल, वीर कुंवर सिंह को लेकर दिया था विवादित बयान झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा- किसके आदेश से रिम्स डायरेक्टर के बंगले में शिफ्ट हुए लालू प्रसाद यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget