एक्सप्लोरर

'डॉक्टर साहब नहीं हैं' कह कर देर रात मरीज को लौटाया वापस, रास्ते में ही तड़प-तड़पकर चली गई जान

ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.इधर, मृतक के परिजन ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही बर्दाश्त करने लायक नहीं है.

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मामला जिला स्थित एक पीएचसी का है, जहां देर रात मरीज के पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने दरवाजा ही नहीं खोला. ऐसे में इलाज के अभाव में मरीज की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में अस्पताल प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है. दरअसल, जिले के केसठ प्रखंड के केसठ गांव निवासी उमेश सिंह उच्च रक्तचाप के मरीज थे. 

परिजन अस्पताल का मुख्य गेट खटखटाते रहे

सोमवार की देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी. ऐसे में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन उन्हें पास के पीएचसी ले गए. पीएचसी पहुंचने के बाद मरीज और उनके परिजन अस्पताल का मुख्य गेट खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से सिर्फ एक ही आवाज आई कि चिकित्सक नहीं है. 

काफी देर तक परिजन दरवाजा खटखटाते रहे. लेकिन अस्पताल कर्मियों ने दरवाजा नहीं खोला, जिस कारण इलाज के अभाव में वापस लौट रहे उमेश सिंह ने घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

लापरवाही बर्दाश्त करने लायक नहीं

मृतक का पड़ोसी और वार्ड मेंबर शंकर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही बर्दाश्त करने लायक नहीं है. उन्होंने बताया कि वे दरवाजा खटखटाकर थक गए. मरीज खुद भी दरवाजा पीट रहा था, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. अंदर से आवाज आई कि डॉक्टर नहीं हैं, इसलिए इलाज नहीं हो सकता है. आप लोग वापस जाइए. 

ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. इधर, घटना के मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य धनंजय आर्य और स्थानीय मुखिया धनंजय यादव ने भी इस तरह लापरवाही की घोर निंदा करते हुए जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है.

यह भी पढ़ें -

LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ FIR मामले पर BJP ने साधी चुप्पी, कहा- कानून करेगा अपना काम

CM योगी आदित्यनाथ के बयान पर तेजस्वी का हमला, पूछा- 'पिता जान' कहने वालों का कितना किया विकास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget