एक्सप्लोरर

बिहार में इन यात्रियों को रेलवे स्टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री, पटना के 3 स्टेशनों पर SDRF तैनात

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को स्टेशनों पर हो रही भीड़ से निपटने के लिए समीक्षा बैठक की.

Bihar Latest News: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के कारण बिहार के ज्यादातर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सोमवार को घोषणा की कि वह (रेलवे स्टेशन में) उन लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रहा है, जिनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं है. पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने कहा कि ईसीआर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन पर भीड़ के उचित प्रबंधन के लिए रेलवे ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं.

रेलवे महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के वास्ते विस्तृत व्यवस्था की गई है.ईसीआर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर वैध टिकट नहीं रखने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है. 

राजधानी के कई स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती 
ईसीआर अधिकारी निषेधाज्ञा लागू करने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस की सहायता भी ले रहे हैं. पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि रेलवे अधिकारियों की सहायता करने और बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले लोगों सहित भीड़ का उचित प्रबंधन के लिए राज्य की राजधानी के कई स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों से भी अनुरोध करते हैं कि वे प्रयागराज की अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लचीला रहें. जिलाधिकारी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले समय में प्रयागराज जाने से बचना चाहिए.

बिना वैध टिकट वालों को स्टेशन में नहीं मिलेगा प्रवेश
पूर्व मध्य रेलवे की सीपीआरओ ने कहा, “बिहार के सभी रेलवे स्टेशन के प्रवेश बिंदुओं पर उन लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की व्यवस्था की गई है, जिनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं है. हम संबंधित जिलों के स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भी मदद ले रहे हैं. यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त टिकट काउंटर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है." यह कदम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के दो दिन बाद उठाया गया है, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी. 

यात्रियों की बढ़ती संख्या रेलवे के लिए चुनौती
रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए लिए कुछ रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया है. महाकुंभ मेले के कारण भारी भीड़ को देखते हुए कई कुंभ मेला विशेष ट्रेन पटना जंक्शन से पहले से ही चलाई जा रही हैं. महाकुंभ मेले के कारण पटना, दानापुर, आरा, गया, सासाराम, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा सहित बिहार के कई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अचानक बढ़ती संख्या ने रेलवे के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. इस बीच, बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने महाकुंभ के मद्देनजर राज्य भर के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ के उचित प्रबंधन की व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की.

भीड़ से निपटने के लिए समीक्षा बैठक
सीपीआरओ ने कहा कि बिहार राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के स्टेशनों पर होने वाले अत्याधिक भीड़ से निपटने के लिए समीक्षा बैठक की. इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रेलवे, एडीजी विधि-व्यवस्था, एडीजी बिहार पुलिस मुख्यालय, राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे. 

पटना के 3 स्टेशनों पर SDRF तैनात
समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मेला समाप्ति तक बिहार के प्रमुख 35 स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए जिला पुलिस की तैनाती की जाएगी. इनमें पूर्व मध्य रेल के 26 स्टेशन शामिल हैं. पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल एवं दानापुर रेलवे स्टेशन पर एसडीआरएफ टीम को भी तैनात किया गया है. नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे क्रियाशील है. किसी भी तरह की सूचना 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810 / 2219234) एवं डायल- 112 पर दी जा सकती है.

इस दौरान रेलवे जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार संवाद किया जाएगा. सभी प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा जहां पर्याप्त रौशनी सहित सभी प्रकार की यात्री सुविधा उपलब्ध होगी.

टिकट की जांच के बाद प्लेटफॉर्म पर मिलेगा प्रवेश
सीपीआरओ ने कहा कि स्टेशनों पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार प्रसारित की जाएगी. स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म के मुख्य द्वार पर ही टिकटों के जांच के बाद ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा. विशेष ट्रेनों का परिचालन नियमित ट्रेनों की तरह ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. रविवार को पटना रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज से नीचे गिरने और हाई-वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है. सीपीआरओ ने बताया कि संबंधित अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में धान खरीद का नया रिकॉर्ड, आंकड़ा 39 लाख मीट्रिक टन पार, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget