एक्सप्लोरर

बिहार: छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दबंगों ने की युवक की हत्या, खेत में फेंकी लाश

घटना के संबंध में एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मोतीपुर में खेत से एक शव बरामद किया गया है, जिसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं. बॉडी की पहचान कर ली गई है. मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई. घटना जिले मोतीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है. मिली जानकारी अनुसार उक्त गांव निवासी दिनेश सहनी के बेटे संजय कुमार ने किशोरी के साथ छेड़खानी कर रहे दबंगों का विरोध किया. इस बात से नाराज दबंगों ने उसकी हत्या कर लाश खेत में फेंक दी. गुरुवार को मृतक के घर से एक किलोमीटर दूर पुलिस ने उसका शव बरामद किया, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

बदला लेने की नियत से की हत्या

हत्या मामले में संजय की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मोतीपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. मृतक की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले आरोपित किशोरी के साथ छेड़खानी कर रहे थे, जिसका उनके बेटे ने विरोध किया था. मामले को स्थानीय स्तर पर लोगों ने सुलझा लिया था. लेकिन घटना के बाद से आरोपित संजय को सबक सीखने के फिराक में थे. 

संजय की मां की मानें तो बुधवार को संजय को गांव के ही कुछ युवक घर से बुला कर ले गए, जिसके बाद वो घर नहीं लौटा. अगले दिन सुबह में खेत से संजय का शव बरामद हुआ. मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान भी पाए गए हैं. फिलहाल, पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

घटना के संबंध में एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मोतीपुर में खेत से एक शव बरामद किया गया है, जिसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं. बॉडी की पहचान कर ली गई है. मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कुछ समय पहले मृतक और अभियुक्त के बीच झगड़ा हुआ था. छेड़खानी का मामला सामने आ रही है. अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल चारों अभियुक्त फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः केंद्र सरकार से अपील करते हुए बोले जीतनराम मांझी, चुनाव हो सकते हैं तो जनगणना से परहेज क्यों?

पप्पू यादव का आरोप- 'मूर्खता' से जनसंहार को फिर न्योता दे रही सरकार; जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget