एक्सप्लोरर

बिहारः नीतीश कुमार ने जनता से की भ्रमित नहीं होने की अपील, बोले- तेजस्वी 10 लाख नौकरियों के लिए पैसा कहां से लाएंगे

बिहार चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां वादे कर रही हैं. वहीं तेजस्वी के 10 लाख नौकरियों के वादे पर नीतीश कुमार का कहना है कि जनता को इससे भ्रमित नहीं होना चाहिए. उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया है कि वह इतनी नौकरियों के लिए पैसे कहां से लाएंगे.

जहांनाबादः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य के लोगों से RJD नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने के वादे से ‘भ्रमित’ नहीं होने की अपील की और विपक्षी महागठबंधन के नेताओं से पूछा कि इसके लिये पैसा ऊपर से आयेगा या नकली नोट से व्यवस्था करेंगे.

गोपालगंज के भोरे, सीवान के जीरादेई, जहांनाबाद, मसौढ़ी में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे नीतीश कुमार ने विपक्षी नेताओं पर तंज करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग केवल बयानबाजी करते रहते हैं. जिन्हें ‘क, ख, ग, घ’ का ज्ञान नहीं है, वे काम करने की बात कर रहे हैं . आजकल कुछ लोग कह रहे हैं कि इतनी नौकरी देंगे, लेकिन कहां से देंगे और इसके लिये पैसा कहां से आयेगा? उन्होंने कहा, ‘‘ जब इतने लोगों (10 लाख लोगों) को नौकरी देंगे, तब बाकी को क्यों छोड़ देंगे.’’

लालू प्रसाद के परोक्ष संदर्भ में कुमार ने कहा, ‘‘जिस कारण से जेल गए, क्या उसी पैसे से व्यवस्था करेंगे ? जो काम हो ही नहीं सकता, उसके लिये पैसा कहां से आयेगा ? नकली नोट लायेंगे या जेल से आयेगा पैसा.’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा, ‘‘इससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है. हमने काम किया और राज्य को प्रगति के रास्ते पर लाए. मौका मिलेगा तब और काम करेंगे.’’

गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी सभी रैलियों में रोजगार और विकास का मुद्दा उठा रहे हैं. तेजस्वी कहते हैं कि अगर उनकी सरकार बनेगी, तब पहली कैबिनेट में युवाओं को 10 लाख रोजगार देने पर मुहर लगेगी. महागठबंधन नेता तेजस्वी का कहना है कि लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है और कारोबारियों का व्यवसाय ठप पड़ गया है. तेजस्वी के अनुसार, वह रोजगार की व्यवस्था करेंगे, कृषि रिण माफ करेंगे, युवाओं का ध्यान रखेंगे.

नीतीश कुमार ने लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को वोट देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘और लोगों के लिये पति, पत्नी, बेटा, बेटी ही परिवार है, मेरे लिये पूरा बिहार परिवार है. हमने काम किया है, हमें भूलियेगा नहीं.’’ उन्होंने RJD नेता से सवाल किया कि जब 15 साल मौका मिला था तब कितने लोगों को नौकरियां दी थीं?

नीतीश ने कहा, ‘‘हमने तो छह लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दीं और काफी संख्या में लोगों को काम का अवसर दिया.’’ RJD की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले न सड़क थी, न बिजली थी. केवल जंगलराज था. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर घर में बिजली है, हर गांव तक सड़क है और बिहार में कानून का राज है.

इसे भी पढ़ेंः पंजाब के बाद अब राजस्थान सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में बिल लाएगी, सीएम गहलोत ने किया एलान

चेहरा एक नाम अनेक, डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पूछताछ में हैरान रह गई क्राइम ब्रांच की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget