कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है. पिता के जाने से राजीव और उनका परिवार गहरे सदमे में है. वहीं, इस दुखद खबर के बाद कृष्णा अभिषेक ने भी अपना इंदौर का कार्यक्रम रद्द कर दिया है.

पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर राजीव ठाकुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. पिता के निधन से राजीव ठाकुर को गहरा सदमा लगा है. इस मुश्किल वक्त में उनका परिवार और करीबी लोग उनके साथ हैं. पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद कॉमेडियन के परिवार और दोस्तों के बीच शोक की लहर है.
'राजू' के पिता का निधन
नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में 'राजू' का किरदार निभाने वाले राजीव ठाकुर के पिता के निधन की जानकारी उनके दोस्त और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने दी. कृष्णा 23 अग्सत को राजीव के साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे. इस दुखद खबर के सामने आते ही कृष्णा ने तुरंत का इंदौर का कार्यक्रम रद्द कर दिया.
कृष्णा अभिषेक ने दी जानकारी
इंदौर कार्यक्रम के लिए पहुंचे कृष्णा अभिषेक ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के एक वीडियो के जरिए ये जानकारी दी. ऑर्गनाइजर के साथ खड़े होकर उन्होंने दर्शकों को राजीव ठाकुर के पिता के निधन की दुखद खबर बताई. कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'मैं अभी-अभी इंदौर पहुंचा हूं और एक दुखद खबर है जो मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं. जब हम इंदौर के लिए निकल रहे थे, तब पता चला कि राजीव ठाकुर, जो कल मेरे साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे, उनके पिता का निधन हो गया है. इसलिए ये पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद खबर है.'
कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया शो
कॉमेडियन ने आगे कहा, 'जिन लोगों ने शो के टिकट खरीदे हैं, उनसे मेरी गुजारिश है कि हम इस कार्यक्रम को रीशेड्यूल कर रहे हैं. अब ये शो किसी दूसरी तारीख पर आयोजित किया जाएगा.' उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दिल से माफी. भारी मन से, हम उन सभी लोगों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं जिन्होंने इवेंट के लिए टिकट बुक किए थे. कुछ वजहों से हमने इवेंट को टालने का फैसला किया है. हम उन सभी लोगों को टिकट का पूरा पैसा वापस कर देंगे जिन्होंने अपनी सीटें बुक की थीं.'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'हम नई तारीखों के साथ जल्द ही वापस आने और इस इवेंट को रीशेड्यूल करने का वादा करते हैं. आपके प्यार, सपोर्ट, सब्र और समझदारी के लिए धन्यवाद. ये हमारे लिए बहुत मायने रखता है. हमें खेद है. हम आभारी हैं और हम जल्द ही वापस आएंगे.'
ये भी पढ़ें- निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
पिता के बेहद करीब थे राजीव ठाकुर
सोशल मीडिया पर राजीव ठाकुर के पिता के बारे में ज्यादा जानकारी है, लेकिन कॉमेडियन अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
View this post on Instagram
दिसंबर 2025 में राजीव ने अपने माता-पिता की शादी की 70वीं सालगिरह भी खास अंदाज में मनाई थी. इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताए थे. राजीव अपने पिता के बेहद करीब थे. पिछले साल पिता के जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी.
ये भी पढ़ें:- करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार


















