एक्सप्लोरर

Bihar News: अवध आसाम एक्सप्रेस की जनरल बोगी से लाखों का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ के उप निरीक्षक मनु तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी आरपीएफ के वरीय अधिकारियों को दी गई है. कागजी कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल तस्करों से पूछताछ की जा रही है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी से दस पैकेट गंजा बरामद किया है. जब्त गांजा की कीमत दस लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है. रेल पुलिस ने गांजा के साथ तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन की पीछे वाली जनरल बोगी में कुछ तस्कर गुवाहाटी से गांजा की खेप लेकर दलसिंहसराय स्टेशन पर उतरने वाले हैं.

पुलिस से बचकर भाग रहे थे तस्कर

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक मनु तिवारी, बछवाड़ा आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव, एएसआई बबन यादव, कर्मवीर प्रसाद सिंह, कांस्टेबल राज कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, रौशन कुमार, अमरेश कुमार गुप्ता ने गुवाहाटी से दिल्ली जा रही अप अवध आसान एक्सप्रेस के रुकते ही छापेमारी शुरू कर दी. जांच के क्रम में कुछ युवक सेना के रंग में रंगे दो काला कलर के बक्से के साथ जनरल बोगी से उतरकर पुलिस की नजर से बचते हुए बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने की फिराक में थे.

Bihar Panchayat Election: गांव का विकास नहीं होने से नाराज 81 साल के बुजुर्ग ने किया नामांकन, कहा- जीत हासिल हुई तो...

तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

हालांकि, शक होने पर आरपीएफ पुलिस के अधिकारियों ने सभी को रोककर तलाशी लेना शुरू किया. तलाशी के दौरान दोनों बक्से के अंदर पांच-पांच पैकेट में गांजा भरा हुआ पाया गया. पुलिसिया कार्रवाई के दौरान तीन तस्कर पकड़े गए. वहीं स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. पकड़े गए तस्कर की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर वार्ड संख्या-2 निवासी रामदेव सिंह के बेटे प्रमोद कुमार सिंह (35 वर्ष), भगवानपुर कमला निवासी वीरेंद्र सहनी के बेटे चंद्रकांत सहनी (20 वर्ष) और अकहा विशनपुर निवासी दिनेश सिंह के बेटे मुकेश कुमार सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है. 

पूछताछ में जुटी पुलिस

इन सभी के पास से पांच मोबाइल फोन और कुछ रुपए भी बरामद हुए हैं. इस संबंध में आरपीएफ के उप निरीक्षक मनु तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी आरपीएफ के वरीय अधिकारियों को दी गई है. कागजी कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, भागने में कामयाब रहे अन्य साथियों के बारे में तस्करों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

जम्मू कश्मीर में LoC के पास हुए ब्लास्ट में बिहार का लाल समेत दो जवान शहीद, तेजस्वी यादव ने जताया शोक

Bihar News: पैरा-लीगल वॉलंटियर के रूप में काम करेंगे किन्नर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौंपी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget