एक्सप्लोरर

बिहार: घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार विनोद कुमार को निगरानी ने छोड़ा, कांड में आया नया मोड़

Bihar News: विनोद कुमार पर जमीन विवाद को निपटाने के लिए एक लाख 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था. मंगलवार को गिरफ्तारी भी हुई लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने मामला पलट दिया.

रोहतास के बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित परिचारी विनोद कुमार को निगरानी की टीम ने बीते मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में नया मोड़ आया है. कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विनोद कुमार को निगरानी की टीम ने छोड़ दिया है.

मंगलवार की देर शाम निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में प्रेस बयान जारी किया गया है. बता दें कि बिक्रमगंज के धनगांई गांव निवासी राकेश कुमार ने परिचारी विनोद कुमार पर जमीन विवाद को निपटाने के लिए एक लाख 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. शिकायत के बाद बीते मंगलवार को विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया था. 

कैसे पलटा मामला?

जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें दिख रहा है कि विनोद कुमार अपने टेबल पर काम कर रहे हैं. इसी दौरान दो लोग पीछे से रुपयों से भरा लिफाफा उनकी कुर्सी के पास रखकर चले जाते हैं. फुटेज से यह स्पष्ट है कि उन्होंने न तो लिफाफा छुआ और न ही पीछे मुड़कर देखा. कुछ सेकंड बाद निगरानी की टीम पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

सबसे अहम बात यह है कि गिरफ्तारी के दौरान हाथों की केमिकल टेस्टिंग तक नहीं की गई. निगरानी की ओर से प्रेस बयान जारी कर कहा गया कि रिश्वत की रकम विनोद कुमार की कुर्सी के पीछे से बरामद हुई थी, लेकिन उन्होंने उसे छुआ तक नहीं था. विभाग ने माना कि मामला परिवादी और अभियुक्त के बीच के जमीन विवाद से जुड़ा है. 

दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण ने निगरानी विभाग की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सवाल यह है कि जब आरोपी निर्दोष पाया गया तो बिना पुख्ता साक्ष्य के गिरफ्तारी कर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस क्यों पहुंचाई गई? विनोद कुमार ने कहा कि निगरानी की टीम आई और उनका हाथ पकड़ लिया. उन्हें तो पता भी नहीं था कि वो निगरानी के लोग हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें जबरदस्ती फंसाया गया है. मैंने पैसा नहीं लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget