एक्सप्लोरर

Bihar News: वेटनरी कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मंत्री के आश्वासन के बाद सभी काम पर लौटे

हड़ताल के दूसरे ही दिन मंत्री मुकेश सहनी धरना स्थल पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने उनकी मांग को जायज करार दिया और मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया.

पटना: प्रदेश के वेटनरी कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के आश्वासन के बाद खत्म हो गया है. स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया था. डॉक्टरों के हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन था. ऐसे में सभी जूनियर डॉक्टर वेटनरी कॉलेज के प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते दिखे. डॉक्टरों ने कहा कि एमबीबीएस डॉक्टर और वेटनरी डॉक्टर का काम एक समान है, ड्रेस समान है. यहां तक कि वे लोग तो मनुष्य का इलाज करते हैं. लेकिन हम लोग (वेटनरी डॉक्टर) कई तरह के जानवरों का इलाज करते हैं. फिर हम दोनों में सरकार ने असमानता रखी है.

जानवरों के गुस्से का होना पड़ता है शिकार 

उन्होंने कहा कि उन्हें स्टाइपेंड के रूप में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं. जबकि एमबीबीएस डॉक्टर, यूनानी चिकित्सक, फार्मासिस्ट सभी को उनसे तीन गुना ज्यादा स्टाइपेंड दिया जाता है. आखिर ये भेदभाव क्यों. इस संबंध में फाइनल ईयर की छात्रा तराना निषाद ने कहा कि वे लोग एमबीबीएस डॉक्टर से ज्यादा काम करते हैं. उन्हें आए दिन जानवरों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है. कभी घोड़ा लात मारता है, तो कभी कुत्ते झपट्टा मारते हैं. फिर भी वे लोग जानवरों का इलाज करते हैं.

Samaj Sudhar Abhiyan: गोपालगंज में नीतीश कुमार ने याद दिलाया ‘शराबकांड’, कहा- शराब पियोगे तो मर जाओगे

मंत्री ने छात्रों को दिया आश्वासन 

हालांकि, हड़ताल के दूसरे ही दिन मंत्री मुकेश सहनी धरना स्थल पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने उनकी मांग को जायज करार दिया और छात्रों को ये आश्वासन दिया कि आने वाले 15 दिनों के अंदर उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी. ऐसे में तब तक के लिए छात्रों ने मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दिया है. लेकिन सरकार को ये चेतावनी दी गई है कि अगर 15 दिनों के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो वे फिर से हड़ताल पर जाएंगे. 

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: ससुराल में साली को देख डोली जीजा की नीयत तो कर ली शादी, दो पत्नियों के चक्कर में हो गया 'कांड'

Bihar News: पटना शहर में 40 जगहों पर बनाए जाएंगे ई-टॉयलेट, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 4.30 करोड़ रुपए होंगे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget