एक्सप्लोरर

Bihar News: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Bihar News: घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में शख्स की मौत हो गई. घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप हुई, जहां देर शाम बाइक सवार दो दोस्तों को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि एक जख्मी युवक का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. वहीं, घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. इधर, सड़क हादसे की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. मिली जानकारी अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह है. वह गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित हौंडा शोरूम में काम करता था. जबकि जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत सिन्हा मिल्की गांव निवासी संजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार सिंह है.

ऑफिस से लौट रहे थे दोनों 

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आज शाम गड़हनी स्थित हौंडा शोरूम से अपना काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त प्रिंस कुमार सिंह के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान कसाप गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बस ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था. तभी अभिषेक सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

यह भी पढ़ें -

बिहारः कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले मंगल पांडेय, राजनीति में उनका कोई स्थान नहीं

बिहारः जीतन राम मांझी की पार्टी का BJP पर निशाना, जानें क्यों कहा कि जिस दल को पीछे हटना है वह हट जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget