एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, कई मवेशी भी मरे, घर में मचा कोहराम

बांका जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों की यह घटना है. बांका सदर सीओ अमित रंजन एवं रजौन सीओ मु. मोइनुद्दीन ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा.

बांका: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की सोमवार को मौत हो गई है. वहीं, कई मवेशी भी इसमें मरे हुए हैं. वज्रपात की चपेट में आने के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. दोनों महिलाओं के शव का बांका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

पहली घटना रजौन थाना क्षेत्र के चिलकावर गांव की है. भुल्ली यादव की पत्नी सरस्वती देवी (56 वर्ष) खेत में फसल के आसपास खरपतवार की सोहनी करने अकेली गई थी. अभी एक मुट्ठी खरपतवार को ही निकाली थी कि इसी बीच अचानक बारिश होने लगी. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साथ आए परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे.

पति को खाना पहुंचाने के लिए गई थी पत्नी

वहीं दूसरी घटना बांका सदर थाना क्षेत्र के करमा गांव की है. पूरण सिंह की पत्नी शांति देवी (45 वर्ष) बहियार में काम कर रहे अपने पति को भोजन पहुंचाने जा रही थी. वज्रपात की चपेट में आने से उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार दोपहर की है. तेज बारिश के दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. करमा गांव के अशोक सिंह और विशनपुर गांव के अनिल सिंह के मवेशी की भी मौत हो जाने की सूचना है.

इस संबंध में बांका सदर सीओ अमित रंजन एवं रजौन सीओ मु. मोइनुद्दीन ने बताया कि मृतक के परिजनों को राज्य आपदा प्रबंधन के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः जीतन राम मांझी की पार्टी का BJP पर निशाना, जानें क्यों कहा कि जिस दल को पीछे हटना है वह हट जाए

बिहारः गोपालगंज में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, सबको किया गया आइसोलेट, अब RTPCR से होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget