एक्सप्लोरर

बिहारः गोपालगंज में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, सबको किया गया आइसोलेट, अब RTPCR से होगी जांच

Gopalganj Corona Virus: ट्रूनेट जांच में सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, ट्रॉमा सेंटर में कैदियों को रखा गया है. सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा है.

गोपालगंजः त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले गोपालगंज में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) ने रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की जांच में जेल जाने से पहले 12 कैदियों, एक निजी स्कूल की छात्रा समेत 20 लोगों में कोरोना संक्रमण का लक्षण मिला है. इनमें से आठ मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 12 कैदियों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है. इनकी आरटीपीसीआर (RTPCR) से फिर जांच होगी.

दो मरीज सदर अस्पताल में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि तीन मरीज उचकागांव प्रखंड के रहनेवाले हैं. स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लोगों को कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल, जेल जाने से पहले कैदियों की ट्रूनेट से कोरोना वायरस की जांच हुई, जिसमें सदर प्रखंड के जादोपुर विशुनपुर गांव के नागेंद्र गुप्ता, विजय कुमार मांझी, गोविंद कुमार मांझी, वृति टोला जादोपुर के शत्रुधन मांझी, मीरगंज के गुड्डू कुमार, मंटू साह, श्रीनगर टोला के महावीर मांझी, भोरे के धाना छापर के दिनेश चौधरी, कटेया के लोहठी के रफी आलम, रिजवान मियां, तबरेज आलम और मीरगंज के रामकुमार शामिल हैं.

निजी स्कूल की छात्रा पॉजिटिव

शहर के काली स्थान रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़नेवाली सदर पखंड के भितभेरवां गांव की छात्रा भी कोरोना पॉजिटिव हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने छात्रा को होम आइसोलेट किया है. साथ ही संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है. डॉक्टरों ने कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सावधानी बरतने और मास्क लगाकर बाहर निकलने की अपील की है.

सिम्पटम्स रहने पर कराएं जांच

सीडीओ सह कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. कैप्टन एसके झा ने कहा कि कोरोना का सिम्पटम्स आने के बाद सदर अस्पताल के पास आंबेडकर भवन या नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराना जरूरी है. बुखार या किसी तरह का लक्षण आने या संक्रमित मरीज के संपर्क में आनेवाले लोगों को बेझिझक स्थानीय अस्पताल में जाकर कोरोना की जांच करानी होगी. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने किराना व्यवसायी से लूटे डेढ़ लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Politics: CM नीतीश के मंत्री बोले- पुराना हुआ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग, अब लगाएंगे ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget