एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार को RJD से न्योता मिला है…', सवाल सुनकर उमेश कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात

Bihar News: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

Bihar News: आज (14 जनवरी, 2025) मकर संक्रांति है और बिहार के सियासी गलियारों में दही-चूड़ा का भोज जोरशोर से हो रहा है. आरजेडी (RJD) की ओर से राबड़ी आवास में पार्टी के नेताओं के लिए भोज का आयोजन किया गया है तो दूसरी ओर एनडीए के भी तमाम दलों की ओर से इस मौके पर भोज रखा गया है. बीजेपी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित दही-चूड़ा भोज में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Kushwaha) शामिल हुए. 

इस मौके पर भोज में शामिल होने के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एनडीए गठबंधन के जितने भी घटक दल के यहां से निमंत्रण आया है वहां जाकर वे एकता का संदेश दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास की धारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास को मजबूत करने के लिए हम लोग लगे हुए हैं. इस सवाल पर कि नीतीश कुमार को न्योता मिला है आरजेडी की ओर से इस पर उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "अरे छोड़िए न… आरजेडी वाले लोग इसी तरह बात करेंगे. वे लोग अपना सोचें."

आरजेडी सुप्रीमो ने खोला सीएम के लिए दरवाजा

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है. इसके बाद से सवाल उठ रहा था कि मकर संक्रांति के बाद क्या बिहार में कुछ होने वाला है? हालांकि मकर संक्रांति पर जब राबड़ी आवास में दही-चूड़ा के भोज का आयोजन हुआ तो पता चला कि सिर्फ पार्टी के नेताओं को ही बुलाया गया है. 

इस बीच आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार को दही-चूड़ा के भोज पर बुलाने के सवाल पर मीडिया से कहा, "हम तो चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएं और अमित शाह भी आएं. ये तो अच्छी बात है कि घर में कोई बड़े लोग आएं. हमसे बड़े लोग अभिभावक के तौर पर हैं वे (नीतीश कुमार) आएं तो अच्छी बात है. वैसे भी हिंदू धर्म में अतिथि देवो भव कहा जाता है. दरवाजे पर कोई आ जाए सबका स्वागत है."

यह भी पढ़ें- बिहार में सियासत पलट सकती है? RJD सांसद मीसा भारती ने दिया चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की अपील से किस तबके पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव? RJD सांसद मनोज झा की दो टूक
PM मोदी की अपील से किस तबके पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव? RJD सांसद मनोज झा की दो टूक
PM Modi Appeal: 'कांग्रेस को देश से…', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बीच BJP का विपक्ष पर हमला
'कांग्रेस को देश से…', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बीच BJP का विपक्ष पर हमला
बिहार: देशहित में PM मोदी की अपील पर आई JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'जिस तरह से…' 
बिहार: देशहित में PM मोदी की अपील पर आई JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'जिस तरह से…' 
अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, हथियार लहराने वाले वायरल वीडियो का मामला
अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, हथियार लहराने वाले वायरल वीडियो का मामला

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
Punjab Board 12th Result 2026: कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
Embed widget