एक्सप्लोरर

Bihar News: पारिवारिक कलह में मां ने दो बच्चों सहित खाया जहर, तीनों की मौत से मचा कोहराम

Banka News: मामला रजौन प्रखंड का है. मृतक की पहचान 34 वर्षीय पत्नी चंपा देवी, छह वर्षीय सौरभ कुमार और नौ वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बांका: जिले के रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को जहरीली पदार्थ खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत (Banka Incident) हो गई. एक महिला और दो बच्चों की मौत हुई है. इस घटना को पारिवारिक कलह की वजह से अंजाम दिया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एक की अस्पताल में हुई मौत

मामला रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना अंतर्गत कोतवाली उत्तरी टोला का है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुदेव साह की 34 वर्षीय पत्नी चंपा देवी ने पारिवारिक कलह की वजह से बुधवार की रात्रि स्वयं जहरीली पदार्थ का सेवन करते हुए अपने छह वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और नौ वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी को भी सेवन करवा दिया. इससे घर में ही चंपा देवी और सौरभ कुमार की मौत हो गई. वहीं, ज्योति कुमारी को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

जहरीले पदार्थ सेवन का है मामला- पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद नवादा बाजार सहायक थानाध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं, इलाजरत ज्योति कुमारी की भी सूचना पुलिस को मिली. अस्पताल पहुंचने तक ज्योति कुमारी की भी मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, इस घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया है कि पारिवारिक कलह की वजह से चंपा देवी ने स्वयं जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए अपने पुत्र सौरभ और पुत्री ज्योति को भी जहर का सेवन करवा दिया था.

मृतक के परिजन पहुंचे

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गुरुदेव साह कश्मीर में मजदूरी करता है. घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके अमरपुर थाना अंतर्गत भदरिया गांव के सरगुन साह सहित अन्य परिजन पहुंचे. इस मामले को लेकर चंपा देवी के एक मात्र बचा नाबालिग पुत्र प्रिंस और भाई कर्मवीर साह ने किसी के विरुद्ध केस दर्ज नहीं करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: Padma Awards 2023: पद्म श्री से नवाजी गईं मधुबनी की सुभद्रा देवी, CM ने दी बधाई, पेपरमेशी कला के लिए मिला सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget