एक्सप्लोरर

Bihar news: मिट्टी की दीवार गिरने से गर्भवती महिला समेत तीन की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने बताया मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार की रात मिट्टी से बनी दीवार के गिरने की वजह से गर्भवती महिला समेत उसके दो बच्चों की मौत हो गयी. घटना जिले के चांद प्रखंड के बियुरि गांव की है. मृतकों में महिला और उसके बेटा-बेटी शामिल हैं. इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया.

दीवार के पास खड़े थे तीनों 

मिली जानकारी अनुसार बीयूरि गांव में मिट्टी के मकान के पास रामअवतार आम की 27 साल पत्नी कंचन देवी अपने 6 साल बेटे सत्यम और 3 साल बेटी शिवानी के साथ खड़ी थी. तभी अचानक मिट्टी की दीवार उन लोगों के ऊपर गिर पड़ी, जिससे वे तीनों दीवार के अंदर दब गये.

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और तीनों को निकालने में जुट गए. पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए चांद पीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया. महिला गर्भवती बताई जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे सरकार

ग्रामीणों ने बताया मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में हमारी मांग है कि सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे. वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष विशंभर यादव कहा कि दर्दनाक घटना हुई है. एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में सरकार से मिलने वाली जो भी राशि है, वह परिवार को जल्द मिले, यही मांग करता हूं.

यह भी पढ़ें -

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे जीतन राम मांझी, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के इस मंत्री से मांगी पार्टी, कहा- 'कम से कम दावत तो देते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget