एक्सप्लोरर

Patna Singrauli Express: पटना सिंगरौली एक्सप्रेस पर पथराव, गुस्साए ड्राइवर ने बीच में रोक दी ट्रेन, क्या है सच्चाई?

Stone Pelting on Patna Singrauli Express: घटना मंगलवार (02 जुलाई) रात करीब 9 बजे के आसपास की है. तिनेरी और नदौल स्टेशन के बीच यह पथराव हुआ है. पढ़िए पूरी खबर.

Patna Singrauli Express: पटना-गया रेलखंड पर पलामू-सिंगरौली एक्सप्रेस (13350) में अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया. घटना मंगलवार (02 जुलाई) रात करीब 9 बजे के आसपास की है. तिनेरी और नदौल स्टेशन के बीच यह पथराव हुआ है जिसके बाद ट्रेन के चालक ने आगे नदौल स्टेशन पर गाड़ी ले जाकर रोक दी. ऐसे में रेल यात्रियों के बीच बेचैनी बढ़ी रही. इस घटना में रेल ड्राइवर का सिर फट गया. आनन-फानन में उसका पास के अस्पताल में इलाज कराया गया.

गुस्साए ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन?

बताया जाता है कि पटना-गया पैसेंजर ट्रेन (03211) किसी कारण कैंसिल हो गई थी. इसके कारण पटना सिंगरौली एक्सप्रेस में लोकल पैसेंजर की भीड़ हो गई. कुछ पैसेंजर नदौल स्टेशन के नजदीक पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस का वैक्यूम काटकर ट्रेन से उतरने लगे थे. इसी क्रम में असिस्टेंट लोको पायलट आशीष रंजन वैक्यूम एसीपी को ठीक करने के लिए नीचे उतरे थे. इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया जिसमें आशीष रंजन सिंह घायल हो गए. उन्हीं के इलाज के लिए नदौल में चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी.

घटना के बाद असिस्टेंट लोको पायलट आशीष रंजन का पास के अस्पताल में इलाज कराया गया. इस दौरान नदौल स्टेशन के पास पलामू-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन घंटों खड़ी रही है. लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा कि गुस्साए ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ पहुंच गई. घायल असिस्टेंट चालक का प्राथमिक उपचार कराया गया और फिर परिचालन शुरू हुआ. हालांकि इस घटना में ट्रेन में किसी यात्री को क्षति नहीं हुई है.

आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन यादव ने बताया कि पटना से खुलने वाली पलामू सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया था. इसमें ट्रेन के उपचालक आशीष रंजन घायल हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम पहुंची. फर्स्ट एड के बाद ट्रेन का सुरक्षित परिचालन को शुरू कराया गया.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना मेट्रो निर्माण में बाधक बन रहे ये सारे मकान टूटेंगे, PMCH के पास 4 दुकानों पर भी चलेगा बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget