एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार के अगले उपराष्ट्रपति बनने को लेकर अटकलें तेज, पढ़ें राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को लेकर क्या कहा

ऐसी खबरें आई हैं कि नीतीश कुमार एक शीर्ष संवैधानिक पद के लिए दिल्ली जा सकते हैं. यह भी दावा किया जा रहा है कि वह राज्य में एक नए ‘‘सत्ता हस्तांतरण’’ के फॉर्मूले के लिए सहमत हो सकते हैं,

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने गुरुवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दिल्ली जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता राबड़ी देवी से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री की एक टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने यह कहा. लगातार अटकलों को लेकर सियासी बाजार गर्म है.

दरअसल, नीतीश कुमार की टिप्पणी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह उपराष्ट्रपति बनाए जा सकते हैं. टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘जाना ही चाहिए. सभी लोग चाहेंगे कि चले जाएं.’’ नीतीश कुमार ने कहा कि वह राज्य विधानमंडल दोनों सदनों और लोकसभा के सदस्य रहे हैं और राज्यसभा में एक कार्यकाल से उनका राजनीतिक सफर पूरा हो जाएगा. उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सक्रिय राजनीति में गुप्तेश्वर पांडेय की होगी वापसी! पूर्व DGP ने खुद ही बता दी पूरी प्लानिंग, पढ़ें क्या कहा 

राबड़ी देवी ने कहा- अच्छा ही न रहेगा

अगले कुछ महीनों में (उपराष्ट्रपति के तौर पर) वेंकैया नायडू का कार्यकाल खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए कुमार के भारतीय जनता पार्टी की पसंद बनकर उभरने के बारे में सवाल पूछे जाने पर राबड़ी ने कहा ‘‘अच्छा ही न रहेगा.’’ मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें आई हैं कि नीतीश कुमार एक शीर्ष संवैधानिक पद के लिए दिल्ली जा सकते हैं. खबरों में यह भी दावा किया गया है कि वह राज्य में एक नए ‘‘सत्ता हस्तांतरण’’ के फॉर्मूले के लिए सहमत हो सकते हैं, जहां बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री बनाने की अनुमति दी जा सकती है.

सबकी नजरें नीतीश कुमार पर

भारतीय जनता पार्टी ने 2020 के विधानसभा चुनावों में नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी. बहरहाल, सबकी नजरें नीतीश कुमार के अगले कदम पर है जिन्होंने 2020 में एक चुनावी रैली में विधानसभा चुनाव को अपना ‘आखिरी चुनाव’ बताया था.

यह भी पढ़ें- 'बिहार को बर्बाद कर भाग नहीं सकते नीतीश', मुख्यमंत्री की इच्छा सुन भड़का विपक्ष, BJP ने भी कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget