एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में बेटे ने की मां की हत्या, गड़ासे से काटकर उतारा मौत के घाट, इस एक कारण से परेशान थे घर वाले

घटना सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव की है. आरोपित बेटे को पुलिस ने धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मृत्युंजय गोड़ ने घर में रखे गड़ासा से अपनी मां पर कई वार किए थे.

बक्सरः सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में एक बेटे ने गड़ासे से काटकर अपनी मां की हत्या कर दी. 50 वर्षीय महिला राधिका देवी अपने मायक रहती थी. हाल ही में अपने बेटे को देखने ससुराल आई थी. गुरुवार की रात उसके बेटे ने गड़ासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. 32 वर्षीय युवक मृत्युंजय गोड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त था. इसी कारण घर वाले भी अक्सर परेशान रहते थे. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद हत्या के आरोपित बेटे को पुलिस ने धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार की रात करीब नौ बजे मृत्युंजय गोड़ ने घर में रखे गड़ासा से अपनी मां पर कई वार किए. इस घटना में महिला की मौत हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सिमरी थाने को दी. मौके पर पहुंची सिमरी थाना की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत्युंजय गोड़ को पिस्टल का भय दिखाते हुए धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- Indian Railway: होली से पहले रेल यात्रियों को तोहफा, आरा में रुकेंगी ये दो अहम ट्रेनें, आराम से जाइए देहरादून, हावड़ा और दिल्ली

दूसरे बेटे ने कहा- चल रहा था इलाज

दूसरे बेटे विद्युत कुमार ने बताया कि हम लोग अपने काम से सोंहिला गांव आए थे. रात करीब दस बजे सूचना मिली कि मृत्युंजय ने मां पर धारदार हथियार से हमला किया है. इसके बाद हमलोग पहुंचे तो मां की मौत हो चुकी थी मृत्युंजय गोड़ की दिमागी हालात ठीक नहीं है. इसको लेकर पहले भी रांची और कोइलवर में इलाज करवा चुके हैं. अभी वह दवा नहीं खा रहा था. थाना प्रभारी सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि की है. हत्या के जुर्म में बेटे को गिरफ्तार किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Blast: भागलपुर में ब्लास्ट के बाद राज्य सरकार पर विपक्ष हमलावर, 'CM नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा बिहार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget