एक्सप्लोरर

Motihari News: बिहार में प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, थानाध्यक्ष के नाम से सुसाइड नोट बरामद

Bihar News: मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है. मृत शिक्षक के पॉकेट से थानाध्यक्ष के नाम से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परेशान करने की बात लिखी गई है.

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम को नागर टोला के रहने वाले अजय कुमार का शव पास के बगीचा में एक पेड़ से लटका मिला. कुमार नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे.

मृतक के चचेरा भाई रौशन कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम खाना खाने के लिए उसे जब ढूंढ रहे थे तो घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर आम के बगीचा में प्लास्टिक के रस्सी से फंदा लगा लटका हुआ शव मिला. वहीं, मृत शिक्षक के पॉकेट से थानाध्यक्ष के नाम से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शिक्षक ने पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य और वार्ड सदस्य के पति और विद्यालय के अध्यक्ष के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है. 

सुसाइड नोट में मुखिया सहित कई लोगों पर लगाया है आरोप

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वार्ड सदस्य सोनी कुमारी, विद्यालय अध्यक्ष उसका पति अजय कुमार और मुखिया विनय कुमार के द्वारा मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है. विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि प्राप्त है. इस राशि में से दस लाख रुपये की मांग की जा रही है. मैंने बताया है कि जमीन का एनओसी प्राप्त नहीं है, लेकिन, ये लोग विद्यालय गलत जगह पर बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं और परेशान कर रहे हैं.'

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले को लेकर मोतिहारी के एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरकौलिया थाना की पुलिस पहुंच मामले की जानकारी ली. साथ ही बताया कि थानाक्षेत्र में एक शिक्षक का शव उसके घर के पास के बगीचा से मिला है. शव फंदा से लटका हुआ मिला. तुरकौलिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दी. साथ ही मृत शिक्षक के पास से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है.

इनपुट- मोतिहारी से अरविंद कुमार

ये भी पढे़ं: बिहार के इस जिले में 21 स्कूलों की मान्यता रद्द, सरकार ने कराई थी जांच, अब हो गया बड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget