एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में जातीय जनगणना की तैयारी पूरी, ये रही तारीख और A टू Z जानकारी

Caste Census: बिहार में काफी दिनों से जातीय जनगणना को लेकर राजनीति हो रही है. इसको लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठा रही थी. वहीं, इसे मई 2023 तक पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है.

पटना: जातीय जनगणना (Caste Census) की तैयारी बिहार में शुरू हो गई है. बिहार में जल्द जातीय जनगणना होने वाली है. दो चरणों में गणना कराने का निर्णय लिया गया है. पहले चरण की शुरुआत सात जनवरी से हो रही है. यह 21 जनवरी तक चलेगा. इसके बाद दूसरा चरण एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा. दोनों चरणों में पूरे बिहार की जाति आधारित गणना पूरी कर ली जाएगी. मई 2023 तक पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है.

जून 2022 में ही लिया गया था फैसला

राज्य मंत्री परिषद की बैठक में दो जून 2022 को राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना करने का निर्णय लिया था. इसके दो महीने बाद सरकार बदल गई थी. अब सरकार गणना कराने जा रही है. राज्य सरकार के स्तर से जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी. पूरी जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग को दी गई है. जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. इसका संपूर्ण प्रभार सभी जिला के जिलाधिकारी को दिया गया है. गणना के लिए सामान्य प्रशासन विभाग एवं जिला पदाधिकारी ग्राम स्तर, पंचायत स्तर एवं उच्च स्तर पर विभिन्न विभागों के अधीनस्थ कार्यालय वाले कर्मी इस कार्य के लिए सेवा देंगे और जाति आधारित गणना कार्य पूरा करेंगे.

सभी व्यक्तियों की होगी जाति आधारित गणना

बिहार के सभी व्यक्तियों की जाति आधारित गणना की जाएगी. गणना के समय बिहार के वैसे निवासी जो किसी कारणवश राज्य या देश से अस्थायी रूप से बाहर रहते हों और अपने घर पर नहीं रहते हों उनकी भी गणना की जाएगी. गणना कराने के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को अपर प्रधान गणना पदाधिकारी बनाया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल गणना पदाधिकारी बनाया गया है. नगर आयुक्त अथवा कार्यपालक पदाधिकारी को नगर चार्ज अधिकारी बनाया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड चार्ज अधिकारी बनाया गया है. अंचलाधिकारी को सहायक प्रखंड चार्ज अधिकारी बनाया गया है. वहीं, पर्यवेक्षक के लिए  एक उच्च स्तर के कर्मी रहेंगे, जो पंचायत और वार्ड में जाकर गणना करेंगे, उनको प्रगणक  का नाम दिया गया है. उसके लिए  शिक्षक, कृषि समन्वयक, मनरेगा कर्मी ,रोजगार सेवक, विकास मित्र आदि गणना कार्य को करेंगे.

जीविका दीदी भी करेंगी सहयोग

इसके अलावा प्रगणक के सहायक सहायक में टोला सेवक, ममता कर्मी, आशा कर्मी एवं जीविका समूह के दीदी जाति आधारित जनगणना में सहयोग करेंगे. एक प्रगणक को लगभग 700 आबादी का कार्य सौंपा गया है. प्रत्येक पंचायत या नगर पालिका या नगर निकाय  के वार्ड में आबादी 700 से कम होगी तो वहां एक प्रगणक और 700 से अधिक होने उप गणना ब्लॉक बनाते हुए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है. किसी भी परिस्थिति में एक प्रगणक को दो वार्ड या दो क्षेत्र नहीं दिया जाएगा. प्रत्येक प्रगणक के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: साल शुरू होते ही JDU-RJD के नेता भिड़े, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश 'नाइट वॉचमैन', कुशवाहा ने 'मर्दानगी' में दिया जवाब

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget