एक्सप्लोरर

Bihar News: प्रशांत किशोर ने जताई आशंका, नीतीश कुमार की यात्रा में होंगीं अप्रीय घटनाएं, RJD-JDU की इस तरह की तुलना

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीले शराब से हुई मौतों का जिस प्रकार से माखौल उड़ाया है, उससे लोगों नें उनके खिलाफ रोष है. उन्होंने JDU को डूबती हुई नाव बताया है.

Patna News: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पांच जनवरी से प्रस्तावित यात्रा से पहले ही राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने उनपर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की यात्रा का जमीन पर होगा कड़ा विरोध होगा. उन्होंने कहा है कि लोगों में मुख्यमंत्री के खिलाफ भारी रोष है, इस वजह से यात्रा के दौरान अप्रिय घटनाएं होंगी.  

क्या कहा है प्रशांत किशोर ने

इन दिनों 'सुराज यात्रा'निकाल रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीले शराब से हुई मौतों का जिस प्रकार से माखौल उड़ाया है, उससे लोगों नें उनके खिलाफ रोष है. मैं आज आपको राजनीतिक विश्लेषक होने के नाते यह कह रहा हूं कि जदयू डूबती हुई नाव है. उन्होंने कहा कि जो हालात 2002 में जेडीयू के खिलाफ था,वही हालत आज जेडीयू की है.

उन्होंने कहा, ''यह बात मैं आपको अपनी समझ से जमीनी हकीकत को देखते हुए बता रहा हूं. समाज में तीर छाप पर बटन दबाने वाले लोग बहुत कम रह जाएंगे. मैं एक भविष्यवाणी आपको नीतीश जी के बारे में बताता हूं कि नीतीश जी अगर यात्रा करेंगे तो उस यात्रा में सारे सरकारी अमला और सुरक्षाओं के बावजूद आपको अप्रिय घटनाएं देखने-सुनने को मिलेंगी. इस बात को आप एडवांस में लिख कर रख लीजिए. मैंने जनता के अंदर उनके खिलाफ रोष को देखा है,जो बढ़ता जा रहा है.''

शराबबंदी और नीतीश कुमार

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर लोगों को फिर जागरूक करने के लिए पांच जनवरी से यात्रा पर निकलेंगे. उनकी यह यात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू होगी.मुख्यमंत्री की इस यात्रा को इसलिए महत्व दिया जा रहा है कि हाल ही में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद कई स्तर पर शराबबंदी के औचित्य पर लोग बोलने लगे थे.जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुआवजे को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया था तब मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा था कि मुआवजे का तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. 

मुख्यमंत्री नीतीश ने उसी दौरान सदन में घोषणा की थी कि शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने को ले वह फिर से यात्रा पर निकलेंगे. लोगों को यह बताएंगे कि जो लोग शराबबंदी पर प्रश्न उठा रहे वे उनके तथा समाज के हित की नहीं सोचते.

ये भी पढ़ें

Happy New Year 2023 Wishes: नए साल पर CM नीतीश, तेजस्वी समेत इन नेताओं ने किया विश, पढ़ें सबके संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget