एक्सप्लोरर

Patna Crime: पटना में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से एक छात्र की मौत

Bihar Crime: मामला गांधी मैदान के पास का है. मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) के पास सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) मूर्ति विसर्जन जुलूस यात्रा के दौरान शुक्रवार की शाम फायरिंग की घटना हुई. इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत (Patna Crime) हो गई. इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच (PMCH) भेज दिया. वहीं, मृतक छात्र की पहचान जहानाबाद जिला के धीरज कुमार के रूप में हुई है.

गांधी मैदान के पास युवक को लगी गोली

पटना यूनिवर्सिटी और मगध यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों के छात्रावास के साथ-साथ अन्य छात्रावास में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा की विसर्जन के लिए शुक्रवार की शाम जुलूस निकाला गया था. इसके लिए पुलिस ने खास तैयारी भी कर रखी थी. वही, पटना यूनिवर्सिटी के सबसे ज्यादा चर्चित सैदपुर हॉस्टल के तरफ से इस मौके पर जुलूस निकाला गया था जो नाला रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंचा. इसके दौरान गांधी मैदान के गेट संख्या चार और पांच के बीच भगदड़ मच गई. लोगों ने देखा कि गोली लगने से एक छात्र  की मौत हो चुकी है.

पुलिस जांच में जुटी

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गांधी मैदान के पास सैदपुर हॉस्टल के तरफ से सरस्वती पूजा जुलूस पहुंचा था. गांधी मैदान के गेट संख्या चार और पांच के बीच एक युवक फायरिंग करता है जिसमें एक छात्र को गोली लग जाती है. गोली लगने से छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान जहानाबाद के शकूराबाद के रहने वाला धीरज कुमार के रूप में हुई है. एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो में पीला कुर्ता में एक युवक फायरिंग करते दिख रहा है, जिसकी पहचान वहां मौजूद छात्रों ने की है. जल्द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.  

ये भी पढ़ें: 'अपने संतान की कसम खाकर कहें नीतीश...', JDU में रहते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने रगड़ दिया, बताया दो साल में क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget