एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में एक लत से शख्स पर हुआ 2 करोड़ का कर्ज, अब दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी पूरी बात

Bihar News: पूरा मामला बांका के विजयनगर मोहल्ला का है. शव का बांका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. आगे की जांच की जा रही है. पढ़िए क्या है पूरा मामला.

Banka News: बिहार के बांका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार (04 मार्च, 2025) की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान बांका शहर के विजयनगर मोहल्ला निवासी श्रवण साह के पुत्र सुशांत कुमार सिट्टू के रूप में हुई है. आत्महत्या का कारण कर्ज बताया जा रहा है. मरने से पहले सुशांत ने सुसाइड नोट में पूरी बात बताई है. 

सुसाइड नोट के अनुसार, सुशांत ड्रीम 11 गेम से पैसा कमाना चाहता था. लखपति भी नहीं बना लेकिन उस पर दो करोड़ का कर्ज जरूर हो गया. कर्ज का बोझ इस कदर बढ़ा कि वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और अंत में उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें युवक ने ऑनलाइन गेम और कर्ज का जिक्र किया है.

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

सुसाइड नोट में सुशांत ने लिखा है कि वह 2021 में लॉकडाउन के दौरान बांका आया था. यहां एक दुकानदार के जरिए उसे ड्रीम 11 और कैसीनो की लत लग गई. इस गेम में सिर्फ लॉस होता था. हालांकि कभी-कभी जीतता भी था. उसने लिखा कि आईडी में पांच हजार डालने पर यह दो लाख हो जाता था. ऐसे करते-करते उसे आदत लग गई. इस तरह आईडी में आज की तारीख में नुकसान की रकम दो करोड़ हो गई है.

उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि पहले दिवाकर यादव से ढाई लाख रुपये उसने कर्ज लिया और फिर 50 हजार रुपये और लिए. सुशांत ने लिखा कि इसके लिए वह खुद दोषी है कोई और नहीं.

बताया जा रहा है कि सुशांत विजयनगर चौक पर ईंट का कारोबार करता था. उसके पिता श्रवण साह की शिवाजी चौक पर किराने की दुकान है. उन्होंने बताया कि कर्ज देने वाले लगातार पैसे की मांग कर रहे थे. इसी तनाव में आकर सुशांत ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Murder News: बिहार में इंटर के छात्र की हत्या, सीने के आर-पार किया चाकू, लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Russia Missile: भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
Shivraj Patil Death: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हाथी के दांत से बनी बुद्ध की मूर्ति समेत ब्रिटिशकाल के 600 बेशकीमती आइटम्स चोरी, ब्रिटेन के म्यूजियम में 4 गोरों ने हाथ साफ किया
हाथी के दांत से बनी बुद्ध की मूर्ति समेत ब्रिटिशकाल के 600 बेशकीमती आइटम्स चोरी, ब्रिटेन के म्यूजियम में 4 गोरों ने हाथ साफ किया
Friday OTT Release: ओटीटी पर धमाकेदार रहेगा ये फ्राइडे, रिलीज हो रही एक से एक धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड को बना देंगी मजेदार
ओटीटी पर धमाकेदार रहेगा ये फ्राइडे, रिलीज हो रही एक से एक धांसू फिल्में-सीरीज

वीडियोज

MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News
Goa Night Club Fire Update: 2-3 दिन में गोवा पुलिस की हिरासत में होंगे लूथरा बंधू | Breaking News
सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Russia Missile: भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
Shivraj Patil Death: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हाथी के दांत से बनी बुद्ध की मूर्ति समेत ब्रिटिशकाल के 600 बेशकीमती आइटम्स चोरी, ब्रिटेन के म्यूजियम में 4 गोरों ने हाथ साफ किया
हाथी के दांत से बनी बुद्ध की मूर्ति समेत ब्रिटिशकाल के 600 बेशकीमती आइटम्स चोरी, ब्रिटेन के म्यूजियम में 4 गोरों ने हाथ साफ किया
Friday OTT Release: ओटीटी पर धमाकेदार रहेगा ये फ्राइडे, रिलीज हो रही एक से एक धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड को बना देंगी मजेदार
ओटीटी पर धमाकेदार रहेगा ये फ्राइडे, रिलीज हो रही एक से एक धांसू फिल्में-सीरीज
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
Embed widget