एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में मोबाइल झपट्टामार के चक्कर में ट्रेन से गिरकर छात्रा का पैर कटा, परीक्षा देने जा रही थी

Motihari News: छात्रा रामगढ़वा स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ी थी. तुरकौलिया के जगत सिंह कुशवाहा बालिका उच्च विद्यालय में दारोगा भर्ती की परीक्षा देने जा रही थी.

मोतिहारी: सुगौली रेलवे स्टेशन के पास रविवार (17 दिसंबर) को ट्रेन से गिरकर एक छात्रा का पैर कट गया. हादसे में उसका एक हाथ भी जख्मी हुआ है. 25 वर्षीय छात्रा की पहचान उच्चीडीह गांव निवासी प्रमोद पांडेय की पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में की गई है. वह तुरकौलिया के जगत सिंह कुशवाहा बालिका उच्च विद्यालय में दारोगा भर्ती की परीक्षा देने जा रही थी.

छात्रा से पूछताछ के बाद पता चलेगा कारण

बताया जाता है कि छात्रा रामगढ़वा स्टेशन से ट्रेन पर चढ़ी थी. मोतिहारी जाने के दौरान मोबाइल झपट्टामार गिरोह की वह शिकार हो गई. बदमाश ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो वह गिर गई. हालांकि वह मोबाइल बचाने के क्रम गिरी या बदमाश ने धक्का दिया यह पता नहीं चला है. युवती से पूछताछ में घटना के कारण के बारे में पता चल सकेगा कि कैसे क्या हुआ.

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. रेल थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह और आरपीएफ पुलिस बल के सहयोग से घायल छात्रा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छात्रा को मोतिहारी रेफर कर दिया.

छात्रा सलोनी दारोगा भर्ती की परीक्षा देने जा रही थी लेकिन इस घटना ने जीवन भर के लिए पीड़ा दे दिया. तुरकौलिया स्थित जगत सिंह कुशवाहा बालिका उच्च विद्यालय में उसका सेंटर था. घर से निकली थी लेकिन जरा सा भी उसे एहसास नहीं था कि उसके साथ इस तरह की घटना हो जाएगी. हादसे के बाद परिजन भी सदमे में हैं.

छात्रा कैसे गिरी इसकी हो रही जांच

इस मामले में सुगौली आरपीएफ थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद छात्रा को अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद मोतिहारी सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. वहां इलाज चल रहा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. रेल पुलिस ने बताया कि छात्रा ट्रेन से कैसे गिरी है इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Siwan News: सीवान में पेड़ से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, शादी करना चाहते थे दोनों, लड़की वाले कर रहे थे विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget