एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में बन रहा था नकली स्टांप और फर्जी शपथ पत्र, ग्राहक बनकर पहुंच गए SDO के कर्मी, 2 गिरफ्तार

Gopalganj News: पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दो दुकानों को सील किया है. पुलिस को आशंका है कि हर महीने पांच से 10 लाख तक का जाली ई-स्टांप पेपर बनाकर नकली एफिडेविट बनाने का काम चल रहा था.

गोपालगंज: शहर के कलेक्ट्रेट रोड में प्रशासन के सामने ही जब नकली स्टांप और फर्जी शपथ पत्र तैयार हो गया तो उनके भी होश उड़ गए. आधा घंटा में फर्जी स्टांप पर मजिस्ट्रेट का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर एफिडेविट तैयार हो गया. एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार को फर्जी स्टांप पर नकली एफिडेविट बनाने की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने अपने कर्मी को एफिडेविट बनाने के लिए भेजा. इसके बाद मंगलवार (20 फरवरी) को इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ.

एसडीपीओ प्रांजल को सूचना देने के बाद एसडीओ रोड पर आ गए. अपने गार्ड के साथ छापेमारी की. एसडीओ के रेड को देखते ही इस धंधे से जुड़ा माफिया भाग निकला. इस बीच एसडीपीओ और नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान मौके पर पहुंच गए. भारी मात्रा में 125 रुपये के नकली स्टांप के साथ मजिस्ट्रेट के मुहर और कई आपत्तिजनक दस्तावेज को जब्त किया गया. हजियापुर के रहने वाले राहुल कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया.

नेटवर्क की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दोनों दुकानों को सील कर दिया. प्रशासन की यह कार्रवाई मंगलवार की शाम चार बजे से शुरू हुई. खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी रही. दरअसल कलेक्ट्रेट के गेट पर कोर्ट के ई-स्टांप पेपर को फर्जी बनाकर खुद से शपथ पत्र बनाने और बेचने का काम चल रहा था. पुलिस के हत्थे चढ़े शिवम और राहुल ने कई महत्वपूर्ण राज उगले हैं. बड़े नेटवर्क की बात सामने आई है. पुलिस अब माफिया समेत पूरे नेटवर्क की तलाश में छापेमारी कर रही. पुलिस को आशंका है कि हर महीने पांच से 10 लाख तक का जाली ई-स्टांप पेपर बनाकर नकली एफिडेविट बनाने का काम चल रहा था.

शहर में ही छापा जा रहा था नकली स्टांप

एसडीओ ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर में ही नकली ई-स्टांप पेपर छापने का काम भी चल रहा है. इसकी पूरी जानकारी मिल चुकी है. पुलिस के स्तर पर कार्रवाई की जा रही. अभी बड़ा खुलासा होने की संभावना है. इस रैकेट में कई बड़े लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: बिहार के 58 लाख परिवारों को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget