एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में सर्वे करने गया इंजीनियर लापता, SP ने SIT का गठन किया, पत्नी की शिकायत पर FIR

गोपालगंज जिले के श्री गोपाल ऑटो के जीएम समेत अन्य कर्मियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है प्राथमिकी.एसआईटी ने इंजीनियर की तलाश में बेतिया, गोपालगंज और यूपी के सीमावर्ती इलाकों में की छापेमारी.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज से बजाज एलियांज के सर्वे इंजीनियर के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है. इंजीनियर की पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मांझा थाने में श्री गोपाल ऑटो के जीएम समेत अन्य कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. लापता सर्वेयर इंजीनियर मधुबनी जिले के लोकहा थाने के वासुदेवपुर गांव का रहने वाला विनोद कुमार गुप्ता है.

इस मामले में पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने लापता इंजीनियर की सकुशल बरामदगी के लिए एसआईटी का गठन किया है. मांझा थाने में इंजीनियर की पत्नी सोनी गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 जून को उसके पति विनोद कुमार गुप्ता पश्चिम चंपारण (मोतिहारी) से बाइक से श्री गोपाल ऑटो दानापुर पहुंचे थे. यहां जीएम धीरज कुमार, कर्मी विपिन कुमार और अमित सिंह के साथ उनकी नोकझोंक हुई थी. सोनी को उसके पति ने मोबाइल पर इस बात की जानकारी भी दी थी और कहा था कि उनके साथ अनहोनी हो सकती है.

इसके बाद सर्वेयर इंजीनियर गोपालगंज के श्री गोपाल ऑटो से लापता हो गया. मोबाइल बंद होने के बाद परेशान पत्नी सोनी गुप्ता ने अपने परिजनों के साथ मांझा पहुंची, जहां उनके इंजीनियर पति का कोई अता पता नहीं चल सका और मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला. अब एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठना कर दिया है. मामले की जांच हो रही है.

उत्तर प्रदेश तक हो रही छापेमारी

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी की टीम लापता सर्वे इंजीनियर की तलाश में बेतिया और गोपालगंज के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी कर रही है. एसपी का कहना है कि लापता सर्वेयर इंजीनियर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा, उनकी पूरी टीम लगी हुई है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar News: जातीय जनगणना पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान, बिहार में इन लोगों को छोड़ना पड़ सकता आरक्षण

बिहारः शादी के बाद प्रेम चढ़ा परवान तो ‘आशिक’ के लिए पति को ही लूट लिया, कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget