एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के साथ जाने की अफवाहों पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा दावा

Bihar बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि हमने नीतीश कुमार के साथ फिर से हाथ मिलाने को लेकर अफवाहों को खत्म करने की कोशिश की है. सीएम पेंडुलम की तरह हैं, लेकिन हम उनके हाथों फिर से धोखा खाने वाले नहीं हैं.

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि समूचे राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ बता दिया गया है कि अप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फिर से हाथ मिलाने का कोई सवाल ही नहीं है. संजय जायसवाल ने यह टिप्पणी उत्तर बिहार के दरगंभा में प्रदेश बीजेपी की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक के समापन अवसर पर की. गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस के साथ सरकार बना ली थी.

संजय जायसवाल ने कहा कि हमने (कुमार के साथ) फिर से हाथ मिलाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में अफवाहों को खत्म करने की कोशिश की है. मुख्यमंत्री में पेंडुलम की तरह दोलन करने की प्रवृत्ति है, लेकिन हम उनके हाथों फिर से धोखा खाने वाले नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार काफी अप्रिय हैं. उनकी अलोकप्रियता की वजह से ही उनकी पार्टी जदयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन किया था, जबकि हमारा प्रदर्शन बेहतर था. प्रदेश बीजेपी प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करने का फैसला कर उदारता दिखाई और कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने, लेकिन वह आदतन विश्वासघाती हैं.

जदयू ने लगाए थे यह आरोप
नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री द्वारा उन पर जताए गए भरोसे का गलत इस्तेमाल किया. संजय जायसवाल ने कहा कि आज जॉर्ज फर्नांडिज की जयंती है, जो कुमार के मार्गदर्शक थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार उनके साथ भी विश्वासघात करने से बाज नहीं आए लिहाजा वह किसी को भी धोखा दे सकते हैं. नीतीश कुमार ने गठबंधन से अलग होते हुए बीजेपी पर उनके पूर्व करीबी सहयोगी आरसीपी सिंह की मदद से जदयू को तोड़ने का आरोप लगाया था. जदयू ने बीजेपी पर यह भी आरोप लगाया था कि उसने विधानसभा चुनाव में जदयू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reaction: KCR के न्योता पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, BJP के खिलाफ कुछ बड़ा करने का इशारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget