एक्सप्लोरर

Nawada News: छठ पूजा के उत्सवी माहौल में पसरा मातम, नवादा में करंट लगने से 2 युवकों की मौत

Nawada News: दोनों युवकों की मौत अलग-अलग घटना में हुई है. एक नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र का मामला है तो दूसरी घटना कौआकोल की है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Nawada News: बिहार में एक तरफ छठ पूजा को लेकर उत्सवी माहौल है तो दूसरी ओर घटनाओं से कई जगह मातम भी पसरा है. नवादा में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई है. दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं. पकरीबरावां के लोदीपुर और कौआकोल के बदरवातरी गांव में यह हादसा हुआ है. दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के यहां छठ पर्व के बीच कोहराम मच गया है.

रास्ते में गिरे नंगे तार की चपेट में आया युवक

पहली घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के लोदीपुर की है. लोदीपुर गांव में करंट लगने से 38 वर्षीय युवक संतोष यादव की मौत हो गई. उसके भाई शिवालक यादव ने बताया कि बीते सोमवार (04 नवंबर) को संतोष खेत की तरफ जा रहा था. इसी बीच रास्ते में गिरे नंगे तार की चपेट में वो आ गया. यह देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. परिजनों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. युवक के चार बच्चे हैं. मृतक संतोष यादव के भाई शिवालक यादव ने इस संबंध में पकरीबरावां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

दूसरी ओर कौआकोल थाना क्षेत्र के बदरवातरी गांव में मंगलवरा (05 नवंबर) की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बदरवातरी गांव निवासी अरुण भूल्ला के 32 वर्षीय पुत्र सकिंद्र भूल्ला के रूप में की गई है. युवक अपने घर में उपयोग के लिए तार जोड़ रहा था. इस क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Chhath 2024: नहाय-खाय के साथ आज से महापर्व शुरू, क्या है छठ का महत्व? पहली बार कहां हुआ था? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget