एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पटना में स्वागत, 2 जनवरी को होगा शपथ ग्रहण

इससे पहले मो. आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल थे. 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया था. आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था.

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज सोमवार (30 दिसंबर) को पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया. बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से आए सबसे वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने किया.

आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे बिहार

आरिफ मोहम्मद खान को केंद्र सरकार ने बिहार का नया गवर्नर नियुक्त किया है. उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ 2 जनवरी को दिलाई जाएगी. पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें 2 जनवरी को शपथ दिलाएंगे. 

पटना पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार के इतिहास को जानते हैं और उसका उनके जीवन पर गहरा असर है. उन्होंने कहा कि मैं बिहार के गौरवशाली इतिहास भारतीय संस्कृति और भारतीय इतिहास में बिहार के योगदान से भली-भांति परिचित हूं. इस दायित्व की महत्ता को समझते हुए मैं यहां की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा.

छात्र जीवन से सियासत में रखा कदम

बता दें कि इससे पहले मो. आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल थे. 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया था. केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था, वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का गवर्नर नियुक्त किया गया था. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बरवाला गांव में पैदा हुए आरिफ मोहम्मद खान ने छात्र जीवन से ही सियासत में कदम रख दिया था. बुलंदशहर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने गए तो सियासी पारी का आगाज किया. एएमयू में पहले महासचिव बने और फिर अध्यक्ष के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का नेतृत्व किया.

ये भी पढ़ेंः  लाठीचार्ज के विरोध में चक्का जाम, मुख्य सचिव से मिले BPSC छात्र, PK ने दिया अल्टीमेटम | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget