एक्सप्लोरर

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर NDA की अहम बैठक, नई सरकार के लिए आज तय होगा फॉर्मूला

राजग विधानमंडल दल की बैठक आज,नई सरकार गठन को लेकर होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, और देवेंद्र फडणवीस पटना पहुंचे रहे हैं.

पटना: आज बिहार में नई सरकार गठन को लेकर होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, और देवेंद्र फडणवीस पटना पहुंचे रहे हैं. मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने के बाद एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.आज रविवार पटना में सियासी हलचल तेज है, कयास लगाए जा रहे हैं कि आज नई सरकार के गठन के फार्मूले के साथ ही नीतीश कुमार के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लग जाएगी.पटना में आज एनडीए की दो और महत्वपूर्ण बैठक होनी है, पहली बैठक दिन में 11 बजे से बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल और विधान मंडल दल के नेता के चुनाव को लेकर बैठक होनी है वही दूसरी बैठक दिन के 1 बजे से एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में नीतीश कुमार को फिर से पहले एनडीए के विधायक दल का नेता और फिर सीएम के पद के लिए चुना जाएगा जिसके बाद एनडीए के सभी घटक दलों के नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों की माने तो बिहार में एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सभी घटक दलों के नेता आज ही राज्यपाल के समक्ष एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. यह दावा एनडीए के विधायक दल का नेता पेश करेगा. पटना में बीजेपी की होने वाली आज की अहम बैठक में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देवेंद्र फडणवीस भूपेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता भी मौजूद हैं. आज बीजेपी भी अपने विधायक और विधानमंडल दल के नेताओं का चुनाव करेगी. बताते चलें कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है.एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है जबकि उसके साथ बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू, जीतन राम मांझी की हम और वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget