एक्सप्लोरर

Bihar NDA Alliance: बीजेपी ने कहा- अपना अलग रास्ता देख सकता है JDU, मंत्री नीरज कुमार बबलू का बड़ा बयान

Bihar Politics: नीरज कुमार बबलू ने कहा कि अगर संजय जायसवाल ने प्रशासन पर आरोप लगाया है तो कहीं गलत काम होगा तो बोलेंगे ही. अगर आरोप लगा है तो जांच हो और कार्रवाई करें.

Neeraj Kumar Bablu Statement: बिहार में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर सड़कों पर बवाल मचा है तो वहीं दूसरी ओर सियासत भी तेज हो गई है. बिहार एनडीए (Bihar NDA) में जुबानी जंग जारी है. पहले बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने प्रशासन पर आरोप लगाया और फिर उस पर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने पलटवार किया. अब बीजेपी कोटे से मंत्री नीरज कुमार बबलू (Minister Neeraj Kumar Bablu) ने बड़ा बयान दिया है कि जेडीयू चाहे तो अलग रास्ता देख सकता है.

बीजेपी कोटे से मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा- "एनडीए में कहीं न कहीं दरार लाने की कोशिश की जा रही है. अगर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रशासन पर आरोप लगाया है तो कहीं गलत काम होगा तो बोलेंगे न? बोलने का क्या मतलब है आप आपस में लड़ाई शुरू कर दीजिए. अगर कहीं गलती होती है, प्रशासन की तरफ से मिस्टेक होता है तो इसपर बोलना और कार्रवाई करना एनडीए की सरकार का दायित्व होना चाहिए. अगर आरोप लगा है तो जांच हो और कार्रवाई करें."

यह भी पढ़ें- Love Story: पहले छुप-छुपकर मिलते थे, अब दोनों एक हुए, सिवान के इस जोड़ी की कहानी जानकर कहेंगे ये थोड़ा अलग था

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर दिया जवाब

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि संजय जायसवाल के घर पर हमला होता है, डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर हमला होता है, ऐसे में जो प्रशासन में लोग हैं उनसे जरूर पूछा जाना चाहिए कि आप कहां थे क्या कर रहे थे. कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई जब पहले से जानकारी थी. अपनी बात कहना कहीं से गलत नहीं है. वहीं दूसरी ओर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर कि संजय जायसवाल की ऐसी बातों को तवज्जो देने की जरूरत नहीं है इस पर नीरज कुमार बबलू ने कहा कि संजय जायसवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उनकी बातों को कैसे नोटिस नहीं लिया जाएगा? जो लोग बोल रहे हैं वो गलत बोल रहे हैं.

नीरज बबलू का बड़ा बयान

एक दूसरे सवाल पर कि क्या बिहार में गठबंधन टूट के कगार पर है? इस पर नीरज बबलू ने कहा कि हर किसी के मन में कुछ चल रहा. कोई बहाना बनाकर आगे निकलना चाहता है तो यहां कोई पैर नहीं पकड़ रहा है. अगर बहाना मन में चल रहा है तो अपना रास्ता देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में पति-पत्नी समेत 4 लोग वज्रपात की चपेट में आए, 2 की मौत, दो लोगों का चल रहा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget