एक्सप्लोरर

बिहार: रेलवे बेस कैंप पर हमला मामले में 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, छिपकर कर रहे थे मजदूरी

Nawada News: ये नक्सली अरवल में मजदूरी कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और नवादा की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ और नवादा की पुलिस ने अरवल जिले से दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान इंद्रजीत महतो उर्फ पंकज उर्फ पप्पू और संतोष चौधरी के रूप में हुई है. एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में नवादा से एक टीम का गठन किया गया था. इसके बाद एसडीपीओ गुलशन कुमार और थाना प्रभारी मोहन कुमार की निगरानी में छापेमारी की गई.

दरअसल एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली अरवल जिले के थाना परासी क्षेत्र में छिपे हुए हैं. मजदूर बनकर काम कर रहे हैं. सूचना पर नक्सलियों की धर पकड़ के लिए एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई नवादा और सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस ने छापा मारकर दोनों नक्सलियों को धर दबोचा. दोनों गिरफ्तारी के समय मजदूरी कर रहे थे. पूछताछ के बाद दोनों को सिरदला थाने को सौंप दिया गया.

लेवी नहीं मिलने पर दिया था घटना को अंजाम

बता दें कि इंद्रजीत महतो और संतोष चौधरी पर नवादा जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं. दोनों की गिरफ्तारी सिरदला थाने में दर्ज कांड संख्या 264/16 के तहत की गई है. 3 नवंबर 2016 को तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैंप पर नक्सल हमला हुआ था. लेवी की मांग पूरी नहीं होने पर गोलीबारी और मजदूरों से मारपीट की घटना को इन लोगों ने अंजाम दिया था. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. मामले में पुलिस ने 63 माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. 

घटना के बाद से दोनों नक्सली चल रहे थे फरार

इंद्रजीत महतो अरवल जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र का रहने वाला है. दूसरे नक्सली की भी पहचान हो गई है. संतोष चौधरी परासी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर का रहने वाला है. दोनों नक्सली घटना के बाद से फरार चल रहे थे. बीते गुरुवार (15 मई, 2025) को ही इनकी गिरफ्तारी कर ली गई थी. आज (शुक्रवार) पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें- 'जो देश पाकिस्तान का यार...', तुर्किए और अजरबैजान के संबंधों पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget