एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नवादा में 19 लाख की लूट करने वाले पटना के दो लुटेरे गिरफ्तार, 2.96 लाख रुपये के हथियार बरामद

Nawada Loot: नवादा में लूट की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. एसपी की देखरेख में गठित विशेष टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर सफलता हासिल की है.

Nawadw News: नवादा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 लाख रुपये की लूट के मामले में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पटना जिले के बख्तियारपुर के करनौती थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार और मोगलचक थाना क्षेत्र के बेलछी गांव निवासी शशि राज को पकड़ा गया है.

व्यापारियों से 19 लाख रुपये की हुई थी लूट

डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि 27 जनवरी को शाहपुर के पास 8 मवेशी व्यापारियों से 19 लाख रुपये की लूट की वारदात हुई थी. लूट के दौरान की गई गोलीबारी में एक ड्राइवर घायल हो गया था. आरोपियों से 2 लाख 96 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और दो-तीन हेलमेट बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा किया है.

घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं. पुलिस लूट की शेष राशि की बरामदगी के लिए भी प्रयास कर रही है. दिनदहाड़े हुई. लूट की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. एसपी की देखरेख में गठित विशेष टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है.

बता दें कि शाहपुर इलाके में हुई लूट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 27 जनवरी को सुबह 7:30 बजे की है, जब अपराधियों ने पशु व्यवसायी के ड्राइवर को गोली मारकर रुपये लूट लिए थे. नवादा एसपी अभिनव धीमान ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी महेश चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया. पुलिस ने जांच के दौरान 20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें कुछ युवक बाइक पर भागते हुए दिखाई दिए. जांच में पता चला कि आरोपी पटना जिले के रहने वाले हैं.

छापेमारी में आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस बल ने पटना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. 27 जनवरी को घटनास्थल से पुलिस ने 8 खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था. इस घटना के बाद शाहपुर इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल पुलिस विशेष छापामारी कर रही है.

ये भी पढ़ेंः पूर्णिया में सरकारी स्कूल की दो गुटों की छात्राओं में सड़क पर भिड़ंत, देखकर लोग हो गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget