एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में डांस प्रोग्राम का लुत्फ उठा रहा था युवक, बदमाशों ने मार दी गोली

Patna Crime: नालंदा से सटे पटना के दनियावां थाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. घटना के बाद घायल युवक को इलाज के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

Nalanda young Man Shot: नालंदा से सटे पटना के दनियावां थाना इलाके में रविवार (21 अप्रैल) को शादी समारोह में नाच देखने के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. घटना के बाद गंभीर हालत में उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक नालंदा का रहने वाला है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. 

सुबह-सुबह दिया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि पटना के दनियावां थाना इलाके के इस्माइलपुर गांव में सुबह चार बजे एक 25 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई, गोली कमर में लगने से वो बुरी तरह जख्मी हो गया, गोली लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

जख्मी की पहचान मिथलेश प्रसाद के पुत्र दीपू कुमार नालंदा निवासी के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गांव से फरार हो गया है, इधर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे घायल के पिता ने बताया की हमारे पुत्र को जानबूझकर गोली मारी गई है.

गोली मारने के बाद बदमाश फरार

पिता ने कहा कि "गांव में शादी थी, उसी में नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. वही देखने के लिए हमारा बेटा लगभग सुबह चार बजे गया था, गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गया है गांव में जब हल्ला हुआ तब घटना का पता चला.

वहीं, दनियावां थाना प्रभारी ने बताया कि "मीडियाकर्मी से सूचना मिली थी, पुलिस गांव पहुंचकर छानबीन कर रही है. अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है. लगातार पूछताछ की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है." 

ये भी पढ़ेंः Bihar weather: बिहार में चिलचिलाती गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार, हीट वेव की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget