एक्सप्लोरर

नालंदा में न्याय के एवज में दरिंदगी, इंसाफ मांगने गई महिला से सरपंच ने किया दुष्कर्म 

Woman Raped: वारदात के उजागर होते ही सरपंच फरार हो गया है. पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Sarpanch Raped Woman: बिहार के नालंदा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक जनप्रतिनिधि जिसे गांव का संरक्षक और न्याय का रखवाला माना जाता है, वही दरिंदा बन बैठा है. मामला तेल्हाड़ा थाना इलाके के एक गांव का है, जहां रविवार को एक पीड़ित महिला घरेलू विवाद के निपटारे के लिए सरपंच के पास न्याय मांगने गई थी, मगर वहां उसे इंसाफ की जगह आबरू का सौदा करना पड़ा.

पंचायत सरकार भवन में किया दुष्कर्म 

आरोप है कि गांव के सरपंच मंटू यादव ने पंचायत सरकार भवन में महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया. बताया जाता है कि पीड़ित महिला का अपने पति के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया. उसके बाद न्याय पाने की आस में वह गांव के सरपंच मंटू यादव के घर पर पहुंची, लेकिन न्याय दिलाने के बजाए उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया.

इस घिनौनी वारदात के उजागर होते ही सरपंच फरार हो गया है. पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी भी जांच में जुट गए हैं. तेल्हाड़ा थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ हुए झगड़े का हल निकालने के लिए सरपंच के घर गई थी, लेकिन वहां से उसे पंचायत सरकार भवन ले जाया गया, जहां सरपंच ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सदर अस्पताल में उसका मेडिकल कराया जा रहा है.

घटना के बाद गांव में आक्रोश

बता दें कि ग्रामीण इलाके में सरपंच का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है. गांव के लोग अपने विवादों को निपटाने के लिए सरपंच के पास जाते हैं, लेकिन जब न्याय करने वाला ही अन्याय करने लगे तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है, लोग सरपंच की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Gangrape: पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, बाइक से आए बदमाश और गांव से जबरदस्ती उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget