एक्सप्लोरर

Bihar News: जिंदगी की जंग हार गई बिहार की किडनी कांड पीड़िता, SKMCH के ICU में हुई सुनीता की मौत

Kidney Patient Sunita Died: बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का खामियाजा झेल रही सुनीता ने एसकेएमसीएच में दम तोड़ा दिया. ऑपरेशन में यूट्रस की जगह दोनों किडनी निकल ली गई थी.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती किडनी पीड़िता सुनीता की सोमवार (21 अक्टूबर) को मौत हो गई. बीते एक हफ्ते से वो लगातार बीमार चल रही थी और बीते कुछ दिनों से तबीयत बिगड़ती जा रही थी. आज उसकी मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. सुनीता की मौत के बाद पति और बच्चे उदास हैं. वहीं इस मामले की पुष्टि एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह ने कर दी है.

दो साल पहले निकाल ली गई थी दोनों किडनी 

दरअसल बीते दो वर्ष पूर्व सुनीता के यूट्रस का ऑपरेशन जिले के सकरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में करवाया गया था, जहां लापरवाही की वजह से उसकी दोनों किडनी निकाल ली गई थी. इसके बाद से एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में वो भर्ती थी और उसका इलाज यहां पर चल रहा था. सुनीता के पति अक्लू राम ने बताया कि बीते 5 दिन से पत्नी की हालत गंभीर हो रही थी. इसके बाद सेहत में भी सुधार नहीं था. सरकार की ओर से लगातार इलाज किया जा रहा था. साथ ही सरकार की ओर से अब तक 14 लाख रुपये सहायता की राशि मिली है. आज सुनीता की मौत हो गई है.

उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुनीता देवी जो किडनी पीड़िता थी, आज उसकी मौत हो गई है. उसकी हालात बीते कुछ दिन से खराब चल रही थी और लगातार ही उसकी सेहत में गिरावट आ रही थी. यहां पर उसका इलाज चिकित्सक की निगरानी में 24 घंटे लगातार किया जा रहा था, अब इसमें आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजन को शव सौंप दिया जाएगा.

सुनीता को किडनी डोनर का था इंतेजार

बता दें कि सुनीता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से किडनी की मांग भी की थी, लेकिन यह बात कहे महीनों बीत गए. सीएम नीतीश कुमार और जेपी नड्डा ने एसकेएमसीएच में उससे मुलाकात भी की थी. हालांकि सरकार से रुपयों और इलाज में मदद जरूर मिली, लेकिन वो दो साल से कीडनी डोनर का इंतजार करती रही लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया. आज सुनीता अपने दो बच्चों और पति को अकेला छोड़ इस दुनिया से चली गई, लेकिन जाते-जाते उसने मरे हुए मानवीय अहसास को थोड़ी देर के लिए ही सही झंकझोर कर रख दिया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य मंत्री की ये हालत!, सदर अस्पताल वालों ने सर्जिकल टोपी की जगह 'शूज कवर' पहना दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget