एक्सप्लोरर

बिहार: बंधन बैंक से 17 लाख की लूट, अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

बाइक से आए आधा दर्जन लुटेरों ने लगभग 17 लाख रुपए लूट लिए हैं. इस दौरान भागने से रोक रहे एक दुकानदार को उन्होंने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

मुजफ्फरपुर: जिले में लगातार हो रही अपराध की घटनाएं थमने का नाम हीं नही ले रही है. सकरा थाना के दोनमा स्थित बंधन बैंक से बड़ी लूट की घटना सामने आई है. यहां बाइक से आए आधा दर्जन लुटेरों ने लगभग 17 लाख रुपए लूट लिए हैं. इस दौरान भागने से रोक रहे एक दुकानदार को उन्होंने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

बीती रात नगर थाना के बगल में एक मोबाइल कारोबारी की गोलीमार कर हत्या के मामले में जहाँ स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन अभी जारी ही था कि दूसरी तरफ दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया और एक व्यक्ति को गोली मार दी.

जिला के सकरा थाना क्षेत्र के बंधन बैंक में जहां आधा दर्जन हथियार से लैस लूटेरों ने बैंक को अपना निशाना बनाया.अपराधियों ने लूट के दौरान बंधन बैंक से कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना कर 17 रुपये की लूट की है.

भागने के दौरान बैंक के बाहर विरोध करने पर एक दुकानदार को भी गोली मार दिया है जो बैंक के बाहर ही ठेले पर अपनी दुकान लगता था. दुकानदार के परिजनों ने बताया कि जब लूटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर बाहर भाग रहे थे तब राजेश शाह नामक यह दुकानदार उन अपराधियों से भिड़ गया और पकड़ने की कोशिश की और अपराधियों ने भागने के क्रम में उसकी छाती में गोली मार दी.

फिलहाल घायल दुकानदार को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सकरा बरियारपुर ओपी की पुलिस के साथ ही डीएसपी पूर्व मनोज पांडेय मामले की जांच में जुट गए हैं. डीएसपी पूर्वी ने बताया कि आये हुए सभी अपराधी ने मास्क लगा कर बैंक में दाखिल होकर के करीब 17 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है.फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget