एक्सप्लोरर

Watch: 'जो गंगा किनारे…', धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'मोक्ष' वाले बयान पर संसद में गरजे पप्पू यादव, जानें क्या कहा

Pappu Yadav: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर देर रात में भगदड़ मचने से करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी. कई लोग घायल हुए थे. अब संसद में मामला उठा है.

Pappu Yadav News: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हुई कई लोगों मौत के बाद सियासत भी जारी है. घटना को लेकर संसद में भी नेता मामले को उठा रहे हैं. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मंगलवार (04 फरवरी) को संसद में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के मोक्ष वाले बयान पर खूब गरजे. ऐसा बयान दिया कि संसद में हंगामा होने लगा. हालांकि उन्होंने अपने बयान में धीरेंद्र शास्त्री का नाम नहीं लिया.

पप्पू यादव ने कहा, "मैं एक बाबा का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कोट करता हूं. उन्होंने कहा कि जो-जो लोग मरे हैं वो मोक्ष चले गए. तो मैं चाहता हूं कि लगभग बाबा और नागा और जो नेता वहां जाते हैं, या जो बड़े पैसे वाले जाते हैं उनको भी डुबकी लगाकर मर जाना चाहिए ताकि इन लोगों का कल्याण हो जाए. मैं चाहता हूं कि ऐसा बाबाओं को मोक्ष में चले जाना चाहिए."

मौनी अमावस्या के दिन हुआ था हादसा

पप्पू यादव जैसे ही यह बोले कि बवाल मच गया. बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ पर स्नान के लिए देश-विदेश से लोग पहुंच रहे हैं. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर देर रात में भगदड़ मचने से करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी. कई लोग घायल हुए थे. इस घटना के बाद ही बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मोक्ष को लेकर बयान आया था.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा था?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान दिया था कि इस देश में प्रतिदिन लोग मर रहे हैं. करोड़ों लोग मर रहे हैं. कुछ दवा के बिना मर रहे हैं, कुछ स्वास्थ्य व्यवस्था के बिना मर रहे हैं. निश्चित रूप से ये (महाकुंभ में भगदड़) जो घटना हुई वो निंदनीय है, लेकिन एक बात बोलें ये महाप्रयाग है. मौत सबकी आएगी. एक दिन सबको मरना है, लेकिन कोई गंगा के किनारे मरेगा तो वो मरेगा नहीं मोक्ष पाएगा. यहां मरा नहीं है कोई, हां असमय चले गए तो दुख है, लेकिन जाना तो सबको है. कोई पहले चला गया, कोई बाद में जाएगा. यहां जो मरे हैं उनकी मृत्यु नहीं हुई है उनको मोक्ष मिला है.

यह भी पढ़ें- 'नौकरी देने का वादा CM नीतीश कुमार ने किया था, वही दे रहे', विजय कुमार चौधरी बोले- 'विपक्ष सिर्फ…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget