एक्सप्लोरर

'नौकरी देने का वादा CM नीतीश कुमार ने किया था, वही दे रहे', विजय कुमार चौधरी बोले- 'विपक्ष सिर्फ…'

Bihar News: विजय चौधरी जेडीयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि एनडीए गठबंधन 2025 के बिहार चुनाव में रोजगार को मुद्दा बनाएगा.

Bihar News: राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अंतर्गत नवनियुक्त 6341 कनीय अभियंताओं (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 496 अनुदेशकों सहित कुल 6,837 अभ्यर्थियों को सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार (04 फरवरी) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इसको लेकर नीतीश सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नौकरी देने का वादा नीतीश कुमार ने किया था और वही इसे पूरा कर रहे हैं. विपक्ष सिर्फ भ्रामक प्रचार कर रहा है.

जेडीयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री विजय चौधरी ने सरकार की रोजगार नीति को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकारी विभागों में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां जारी हैं. नीतीश सरकार की अथक कोशिशों के चलते वर्षों से अटकी नियुक्तियों को पूरा किया जा रहा है. उन्होंने इस कार्यक्रम को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था, वो पूरा हो रहा है. यह बिहार के नौजवानों के लिए बड़ा तोहफा है."

विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष को लेकर क्या कहा?

विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा. कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि अगर वे सत्ता में होते तो वे नौकरी देते. हकीकत यह है कि नौकरी देने का वादा नीतीश कुमार ने किया था. आज भी वही दे रहे हैं और कल भी वही देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ भ्रामक प्रचार कर रहा है. युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.

राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि वो जहां जाते हैं कांग्रेस का नुकसान कर आते हैं. उनकी बयानबाजी का फायदा सिर्फ विरोधियों को होता है. 

दूसरी ओर विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर के अल्पसंख्यक समुदाय का भरोसा सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है. नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए जितना किया है उतना किसी और सरकार ने नहीं किया. यह पूरी दुनिया देख रही है.

बिहार में तेज हुई रोजगार की राजनीति

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि जेडीयू और एनडीए गठबंधन 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में रोजगार को प्रमुख मुद्दा बनाएगा. विपक्षी दल जहां सरकार की घोषणाओं को सिर्फ चुनावी स्टंट बता रहे हैं वहीं नीतीश सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताने में जुटी है. बिहार में साल के अंत में चुनाव है. देखना यह होगा कि बिहार की जनता इन वादों और दावों के बीच रोजगार के मुद्दे पर कितना भरोसा जताती है.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने 6837 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र, दावा- अब तक दी गई 9 लाख 13 हजार सरकारी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग, पढ़ें काम की खबर
CM सम्राट की बड़ी सौगात, पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET के लिए FREE कोचिंग
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget