एक्सप्लोरर

लोकसभा में जिसको हराने की ठानी उसी को अब उपचुनाव में जिताने की अपील, पप्पू यादव की पॉलिटिक्स समझिए!

MP Pappu Yadav: पप्पू यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि उपचुनाव में उनका समर्थन आरजेडी की बीमा भारती के लिए है. पप्पू लोकसभा चुनाव में बीमा भारती के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे. 

Rupauli Byelection: रुपौली विधानसभा उपचुनाव अब बेहद दिलचस्प हो गया है. पप्पू यादव की एंट्री ने कई समीकरणों को हवा दे दी है. अब तक अटकलों के भंवर में फंसा पप्पू यादव का समर्थन अब स्पष्ट हो गया है. उन्होंने रुपौली की जनता से हाथ जोड़कर प्रार्थना की है कि बीमा भारती को उपचुनाव में जितवाएं और उनके साथ खड़े रहें. ये वही पप्पू यादव हैं, जो लोकसभा चुनाव में बीमा भारती के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे. 

पप्पू यादव ने हाथ जोड़कर माफी मांगी

पप्पू यादव ने उपचुनाव के प्रचार प्रसार के आखरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट कर दिया है कि उनका समर्थन आरजेडी की बीमा भारती के लिए है. पप्पू यादव ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि यदि कोई गलती महागठबंधन की प्रत्याशी से हुई है तो मैं माफी मांगता हूं. रुपौली में चुनाव के बाद मैं काम करूंगा. कांग्रेस की विचारधारा का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थित जो भी प्रत्याशी हैं, उसे पप्पू यादव और उनके कार्यकर्त्ताओं का साथ है.

दरअसल सोमवार को रुपौली में उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार थम जाएगा. इससे ठीक पहले पप्पू यादव ने अपना पत्ता खोल दिया है. पूर्णिया से लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव और बीमा भारती आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे. दोनों एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने खुला समर्थन देते हुए कहा कि रुपौली की जनता अपनी बेटी को जिताइए. अगर किसी तरह की गलती भी हुई होगी तो उसको क्षमा कर दें.

रुपौली का विकास करने का किया वादा

उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव के बाद पप्पू यादव रुपौली का विकास करेगा. पप्पू यादव ने कहा कि वह कांग्रेस की आईडियोलॉजी के साथ हमेशा रहे हैं और आगे भी रहेंगे. कांग्रेस का जिसका समर्थन होगा वह भी उसी को समर्थन करेंगे. इधर प्रचार प्रसार के आखरी दिन रुपौली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं, इसके ठीक पहले पप्पू यादव का बीमा भारती को खुला समर्थन राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया

ये भी पढ़ेंः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संभाली बिहार चुनाव की कमान, पटना में होने वाली BJP बैठक में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget